ETV Bharat / state

यूपी के इस शहर से शुरू होगी सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना, किनको होगा फायदा?

आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर संचालित होगी, 8 जुलाई को हो सकता है शुभारंभ.

chief minister cashless medical scheme for teachers will be launched varanasi
यूपी के इस शहर से शुरू होगी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 5, 2026 at 11:28 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: शिक्षकों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए योगी सरकार काशी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत करने जा रही है. आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर संचालित इस योजना के तहत वाराणसी के 1,145 बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के 12,407 पात्र शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा अन्य शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 8 जुलाई के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान इस योजना का शुभारंभ कर सकते हैं.

किसने की थी योजना की घोषणा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इस योजना की घोषणा की थी. अब इसका शुभारंभ काशी से प्रस्तावित है. योजना का उद्देश्य शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों को गंभीर बीमारियों के उपचार के दौरान आर्थिक चिंता से मुक्त कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. इससे शिक्षक उपचार की चिंता से मुक्त होकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगे

वाराणसी में किसको मिलेगा लाभ: मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि योजना का लाभ वाराणसी जिले के 12,407 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य शिक्षा कर्मियों को मिलेगा. जिले के 1,145 विद्यालयों के पात्र कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

शिक्षकों ने जताई खुशी: गंगापुर की सहायक अध्यापिका तूबा असीम का कहना है कि प्रदेश सरकार की यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। उपचार के लिए आर्थिक संसाधनों की चिंता नहीं रहेगी तथा समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. यह शिक्षकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.





विद्यालय एवं लाभार्थियों का विवरण

  • कुल विद्यालय : 1,145
  • शिक्षक : 6,580
  • शिक्षामित्र : 1,538
  • अनुदेशक : 348
  • रसोइया : 3,802
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी : 135
  • स्पेशल एजुकेटर : 4

ये भी पढ़ेंः मोटापा ही नहीं...बच्चों के जबड़े और दांतों की बनावट भी बिगाड़ रहा जंक फूड; ऐसे करें बचाव

ये भी पढ़ेंः मानसून देगा दगा, किसान रहें सावधान; BHU के मौसम वैज्ञानिक ने किया ये प्रेडिक्शन