ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी को किया दंडवत प्रणाम, की गिरिराज की विशेष पूजा

नए साल के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा श्रीनाथ जी और गिरिराज जी की विशेष पूजा एवं अभिषेक करेंगे.

CM prostrates before Shrinathji
श्रीनाथ जी को दंडवत प्रणाम करते सीएम (ETV Bharat Bharatpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 3:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भरतपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सपरिवार ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पूंछरी का लौठा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने श्रीनाथ जी मंदिर के समक्ष दंडवत होकर नमन किया. इसके बाद उन्होंने श्रीनाथ जी और गिरिराज जी की विशेष पूजा-अर्चना की. यहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की.

डीग जनसंपर्क अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1.45 बजे हेलिकॉप्टर से पूंछरी पहुंचे. सीएम यहां से सपरिवार श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रीनाथ जी और गिरिराज जी के दर्शन-पूजन संपन्न हुआ. दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया तथा जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर संवाद किया. मुख्यमंत्री बुधवार को पूंछरी में रात्रि विश्राम करेंगे. सीएम के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सीएम ने किए श्रीनाथ जी और गिरिराज जी के दर्शन (ETV Bharat Bharatpur)

पढ़ें: भरतपुर के लुधावई हनुमान मंदिर के महंत रामदास की अंत्येष्टि में पहुंचे सीएम, जानिए युवक को पुलिस ने क्यों रोका ?

नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री श्रीनाथ जी और गिरिराज जी की विशेष पूजा एवं अभिषेक करेंगे. नववर्ष की शुरुआत के दौरान उत्तर प्रदेश के वृन्दावन और मथुरा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से 5 जनवरी तक वृंदावन नहीं आने की अपील की है. मुख्यमंत्री के पूजा-दर्शन के समय गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी ने मुख्यमंत्री के साथ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.