ETV Bharat / state

मैहर वाली शारदा माता के दर्शन के लिए पदयात्रा, छिंदवाड़ा सांसद ने बताया क्यों जरूरी हैं ये धार्मिक यात्राएं

छिंदवाड़ा सांसद हर साल करते हैं धार्मिक पदयात्राएं, अब तक कर चुके 528 किमी की पदयात्रा. 14 जुलाई को करेंगे मैहर वाली माता के दर्शन.

CHHINDWARA SANSAD PADYATRA MAIHAR
मैहर वाली शारदा माता के दर्शन के लिए छिंदवाड़ा सांसद की पदयात्रा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 4, 2026 at 10:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवनी: मंदिरनुमा रथ में मैहर वाली मां शारदा की तस्वीर और भजनों की आवाज के साथ एक वाहन नेशनल हाईवे से गुजर रहा है, उसके पीछे सैकड़ों लोग पैदल चल रहे हैं. यात्रा में बीच-बीच में लोग स्वागत में फूलों की वर्षा कर रहा है तो कोई शॉल और श्रीफल भेंट कर रहा है.

इसी भीड़ के बीच सांसद बंटी विवेक साहू भी छिंदवाड़ा से पैदल चलकर मैहर में माता शारदा के दर्शन के लिए निकले हैं. यह यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई है और 14 जुलाई को मैहर पहुंचेगी. यात्रा के सिवनी पहुंचने पर ईटीवी भारत ने सांसद बंटी विवेक साहू से जानना चाहा कि आखिर इन धार्मिक यात्राओं की जरूरत क्यों पड़ रही है.

छिंदवाड़ा सांसद ने बताया क्यों जरूरी हैं ये धार्मिक यात्राएं (ETV Bharat)

धार्मिक यात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू हर साल एक धार्मिक यात्रा पर पैदल निकलते हैं. इस पर ईटीवी भारत ने जानना चाहा कि आखिर राजनीतिक यात्राओं में सफलता मिलने के बाद धार्मिक यात्राओं की जरूरत क्यों पड़ रही है.

इस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा, "सनातन धर्म में यात्राओं का विशेष महत्व है. मैंने इसके पहले भी कई पैदल धार्मिक यात्राएं की हैं. इस बार माता का आशीर्वाद मिला कि मुझे मैहर तक पैदल जाना है तो उनकी इच्छा से मैं जा रहा हूं."

CHHINDWARA SANSAD RELIGIOUS JOURNEY
मैहर की धार्मिक यात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू (ETV Bharat)

'क्षेत्र और देश की खुशहाली के लिए कर रहा हूं पदयात्रा'

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा, "इस बार बारिश कम हो रही है, किसी भी क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए बारिश का होना जरूरी है. इसके अलावा भगवान से यही प्रार्थना होती है कि उनका क्षेत्र हमेशा खुशहाली से भरा रहे. देश में सुख समृद्धि रहे इसलिए धार्मिक यात्राएं करते हैं. मध्य प्रदेश के विकास के लिए केन्द्र सरकार लगातार काम कर रही है लेकिन भगवान की कृपा की भी जरूरी होती है. इसलिए शिव भगवान की मर्जी से अपनी मन की शांति के लिए यात्रा करता हूं."

SHARDA MATA MAIHAR PADYATRA
छिंदवाड़ा सांसद हर साल करते हैं धार्मिक पदयात्राएं (ETV Bharat)

'चुनाव जीतने के बाद लगातार कर रहा हूं दौरे'

सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक यात्रा पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा था कि छिंदवाड़ा शहर में पानी नहीं गिरने की वजह से पीने के पानी की समस्या है और वे यात्रा निकाल रहे हैं. इसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा, "कौन क्या बोलता है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह माता की सेवा में लगे हैं. सभी को मालूम है कि जिस दिन से मैं चुनाव जीता हूं उस दिन से लगातार दौरे कर रहा हूं. मैं कभी घर पर नहीं बैठा. कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं वह कहां है यह सभी को मालूम है."

RELIGIOUS PILGRIMAGE MAIHAR MATA
14 जुलाई को करेंगे मैहर वाली माता के दर्शन (ETV Bharat)

सांसद अब तक कर चुके 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के लोगों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए सांसद बंटी विवेक साहू अब तक 528 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्राएं कर चुके हैं. जिसमें छिंदवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई और 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिंदवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेश्वर धाम 22 किमी और छिंदवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं अब तक कर चुके हैं.