प्लॉट की तराई कर रहीं थी महिलाएं, अचानक कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ा शख्स
छिंदवाड़ा में दो घटनाएं सामने आईं, एक तरफ आपसी रंजिश में शख्स ने महिलाओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दूसरे में जिम में हुई तोड़फोड़

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 24, 2026 at 1:19 PM IST
छिंदवाड़ा: जमीनी विवाद के चलते 2 परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया. जहां एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से महिलाओं पर हमला कर दिया. घटना में महिलाएं जख्मी हुईं है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है.
खाली प्लॉट में पानी डाल रहीं थीं महिलाएं
छिंदवाड़ा के शुक्ला थाना इलाके में महिलाएं अपने खाली प्लॉट में पानी की तराई (पानी डालना) कर रही थीं. इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी नारायण साहू ने महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस दौरान कोई बीच बचाओ में आता, उसके पहले ही महिलाएं घायल हो गईं. तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वे खतरे से बाहर हैं.
जमीन को लेकर चल रही थी पुरानी रंजिश, पुलिस ने मामला किया दर्ज
घायल महिला सुनीता आठकर ने बताया कि "मैं अपने खाली प्लॉट में पानी की सिंचाई कर रही थी. इसी दौरान नारायण साहू आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा. उन्होंने इसका जवाब दिया, तो कुल्हाड़ी लेकर आया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. किसी तरीके से भी वहां से जान बचाकर भागी. कुंडी पूरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि "महिलाओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

दोनों परिजनों के बीच में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद चल रहा था. इसी के चलते यह विवाद हुआ है. हालांकि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जाएगी."
- भोपाल के स्नूकर क्लब में खूनखराबा, 10वीं के छात्र पर हमला, 30 सेकेंड में चाकू से 27 वार
- शिवपुरी में अश्लील वीडियो चैट और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, लग्जरी कारें सहित करोड़ों की संपति जब्त
जिम में घुसकर तोड़फोड़ करने की भी हुई एक और वारदात
वहीं एक और वारदात छोटा तालाब के पास हुई. जहां पर एक जिम में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए जिम में तोड़फोड़ की है. इस पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. लगातार आरोपी छिंदवाड़ा शहर में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. जिनके सीसीटीवी के फुटेज में खुलासे हो रहे हैं.

