ETV Bharat / state

फर्राटा भर रही छिंदवाड़ा ITI के छात्रों की ई बाइक, बाजार से आधी कीमत में कर लेते हैं तैयार

छिंदवाड़ा आईटीआई के छात्रों ने पुरानी पेट्रोल बाइक को मॉडिफाई कर बनाई इलेक्ट्रिक बाइक. एक बार चार्ज करने पर चलती है 50 से 60 किलोमीटर.

CHHINDWARA PETROL BIKE MODIFY EV
फर्राटा भर रही छिंदवाड़ा ITI के छात्रों की ई बाइक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 1, 2026 at 5:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छिंदवाड़ा: 15 सालों तक बाइक या मोपेड चलाने के बाद किसी काम की नहीं होती. इन्हें या तो कबाड़ में बेच दिया जाता है या घर के किसी कोने में कचरा बनकर पड़ी रहती हैं. इसी कबाड़ को मॉडिफाई कर गवर्नमेंट ग्रीन आईटीआई के छात्रों ने ई-बाइक में कन्वर्ट कर दिया है, जो ना सिर्फ पर्यावरण को बचा रही है बल्कि हर दिन लगने वाला जेब खर्च भी बचाने का काम कर रही है.

पुरानी पेट्रोल बाइक को बना दिया इलेक्ट्रिक बाइक

गवर्नमेंट ग्रीन आईटीआई के छात्रों ने ईटीवी भारत को बताया कि लगातार महंगाई बढ़ रही है और पेट्रोल के दाम में इजाफा हो रहा है, जिसके चलते काफी ज्यादा खर्च हो जाता है. इसके साथ ही ईंधन जलने से पर्यावरण का प्रदूषण हो रहा है जिसका नतीजा भीषण गर्मी के रूप में हमें देखने को मिल रहा है.

आईटीआई के छात्रों ने पेट्रोल बाइक को मॉडिफाई कर बनाई इलेक्ट्रिक बाइक (ETV Bharat)

इसी के चलते उन्होंने सोचा कि घर की ऐसी मोपेड और बाइक जो अब किसी काम की नहीं है, उन्हें मॉडिफाई किया जाए. इसके बाद फिर उन्होंने बाजार से कुछ जरूरी सामान जैसे बैटरी और बाइक में लगने वाली मोटर खरीदी और इसे प्रयोग के तौर बनाना शुरू किया. शहर में चलने के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो रही है. एक बार चार्ज करने पर प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर बाइक और मोपेड आसानी से चल जाती है.

CHHINDWARA ITI STUDENTS MODIFY BIKE
बाजार से आधी कीमत में तैयार हो रही इलेक्ट्रिक बाइक (ETV Bharat)

7 सालों से ईवी बाइक चला रहे टीचर

शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा के प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार जैन ने बताया, "उनके पास 1999 की पुरानी बाइक थी, जो घर में कबाड़ बनकर रखी थी. करीब 7 साल पहले उन्होंने उसे इलेक्ट्रिक बाइक में कन्वर्ट करने का सोचा था और फिर कुछ सामान बाजार से लाकर उसे बनाया. पिछले 7 सालों से वे लगातार उसे चला रहे हैं, जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित है और उन्हें आर्थिक बचत भी हो रही है."

PETROL BIKE CONVERT ELECTRIC BIKE
ITI के छात्रों ने पेट्रोल मोपेड को ई मोपेड में किया कन्वर्ट (ETV Bharat)

बाजार से आधी कीमत में तैयार हो रही इलेक्ट्रिक बाइक, मोपेड

बाजार में इलेक्ट्रिक मोपेड के कई मॉडल देखने को मिल जाते हैं लेकिन बाइक बहुत कम मिलती हैं. प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार जैन ने बताया, "अगर बाइक बाजार में मिले तो 1 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की होगी लेकिन कबाड़ के जुगाड़ से जो बाइक उन्होंने बनाई है उसमें करीब 40 हजार की लागत आई है. इसे बैटरी की कैपेसिटी बढ़कर ज्यादा दूरी तक चलने के लिए भी बनाया जा सकता है."

PETROL BIKE CONVERT ELECTRIC BIKE
7 सालों से ईवी बाइक चला रहे टीचर (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि "जहां एक ओर पुराने और अनुपयोगी वाहन कबाड़ बनकर बेकार हो जाते हैं, वहीं जिले के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचारी सोच से उन्हें नई पहचान दी है. पुरानी पेट्रोल गाड़ी को इलेक्ट्रिक व्हीकल में परिवर्तित कर वेस्ट टू बेस्ट का प्रेरक एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है."

CHHINDWARA PETROL BIKE MODIFY EV
एक बार चार्ज करने पर चलती है 50 से 60 किलोमीटर (ETV Bharat)