ETV Bharat / state

छिंदवाड़ा में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, दोनों पक्षों ने जमकर की नारेबाजी और फूंका पुतला

छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, कमलनाथ और मोहन यादव का फूंका पुतला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी आत्महत्या की धमकी.

CHHINDWARA BJP CONGRESS RUCKUS
कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 22, 2026 at 9:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छिंदवाड़ा: भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने कमलनाथ का पुतला दहन किया. वहीं, कांग्रेस ने भी मोहन यादव का पुतला दहन किया. इस प्रदर्शन के बीच दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया. जिसको लेकर कांग्रेस कोतवाली थाना के सामने सड़क पर प्रदर्शन करने पहुंच गए.

दोनों पक्षों ने जमकर की नारेबाजी

छिंदवाड़ा में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह पर तैनात कर दिया गया था. प्रदर्शन की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके कारण 5 जगह बैरिकेडिंग की थी, ताकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो और कोई अप्रिय घटना न हो. जब कांग्रेस अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थी, तो बीजेपी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए. जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दोनों पक्षों के बीच पुतला दहन भी किया गया. इस बीच प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस ने बल का प्रयोग किया.

कमलनाथ और मोहन यादव का फूंका पुतला (ETV Bharat)

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी आत्महत्या की धमकी

पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कोतवाली थाने के सामने सड़क पर बैठ गए. करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया. नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने कहा कि "हमारी मांग है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है." वहीं, थाने के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने और एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने आत्मदाह करने की धमकी भी दे दी.

Chhindwara Protest
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया बल का प्रयोग (ETV Bharat)

15 दिन के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन

अपर कलेक्टर और कांग्रेस के नेताओं के बीच बातचीत हुई और 15 दिन के अंदर उचित कार्रवाई करने को लेकर आश्वासन दिया गया. जिसके बाद मामला शांत हुआ. इस मामले को लेकर अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा, "इस प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए करीब 150 जवान लगे हुए थे." वहीं, लाठी चार्ज होने की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि "नहीं ऐसी कोई बात नहीं है. लाठीचार्ज की कोई कार्रवाई नहीं हुई है."

Chhindwara BJP Congress Ruckus
दोनों पक्षों ने जमकर की नारेबाजी (ETV Bharat)