ETV Bharat / state

एक्सीडेंट देखने घर से निकाला पूरा परिवार, पीछे से खुद के मकान में ही घुसा ट्रक, सब तबाह

छिंदवाड़ा में घर से बाहर एक्सीडेंट देखने के लिए निकला था परिवार, खुद के घर में ही घुसा बेलगाम ट्रक, पूरा घर हुआ बर्बाद.

CHHINDWARA TRUCK DAMAGED HOUSE
छिंदवाड़ा के एक घर में घुसा ट्रक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 17, 2026 at 9:38 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छिंदवाड़ा: रात में करीब 11 बजे घर के सामने एक एक्सीडेंट हुआ तो घर के बच्चे और पूरा परिवार देखने के लिए घर के बाहर निकल पड़ा. उसके तुरंत बाद ही फर्राटे से आता हुआ एक ट्रक सीधे उनके घर में जा गुस्सा हो और घर सहित पूरे सामान को तहस-नहस कर दिया. गनीमत रही कि पूरा परिवार घर के बाहर था वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

एक्सीडेंट देखने के लिए निकला था परिवार, खुद के घर में ही घुसा ट्रक

सिवनी रोड घाट परासिया में बीती रात लगभग 11 बजे के आसपास एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें पचमढ़ी महादेव मेले से आ रहे यात्री बुरी तरह घायल हो गये. जैसे ही एक्सीडेंट हुआ घर के सभी लोग घर से बाहर निकले और एक्सीडेंट देखने लगे कुछ देर बाद ही एक ट्रक आकर उनके घर में इतना बुरी तरीके से घुसा की पूरा घर चकनाचूर हो गया और घर में रखा सामान बर्बाद हो गया. मकान मालिक ने बताया कि अगर वे कुछ देर पहले घर से नहीं निकलते तो शायद आज उनका पूरा परिवार ट्रक की चपेट में आ जाता, परिजनों ने ट्रक मालिक से मुआवजे की मांग की है.

छिंदवाड़ा में घर में घुसे ट्रक से तबाही (ETV Bharat)

न रहने के लिए छत बची, न खाने के लिए अनाज

पीड़ित संजो धुर्वे का कहना है कि अचानक उनके घर में ट्रक घुस जाने से पूरा घर टूट चुका है. न तो उनके रहने के लिए अब छत बची है और न ही घर में खाने के लिए कुछ अनाज बचा है क्योंकि बर्तन से लेकर टीवी फ्रिज और सारा सामान ट्रक की चपेट में आ गया है. हालांकि, पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है. कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि "बोलेरो चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ट्रक चालक से संपर्क कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा की जा रही है."

Chhindwara Truck Damaged house
एक्सीडेंट देखने के लिए निकला परिवार, खुद के घर में ही घुसा ट्रक (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें:

छिंदवाड़ा जबलपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Chhindwara truck Accident
छिंदवाड़ा के एक घर में ही घुसा बेलगाम ट्रक, पूरा घर बर्बाद (ETV Bharat)

छिंदवाड़ा जबलपुर हाईवे पर घाट परसिया गांव है जहां पर सड़क के किनारे ही कुछ मकान बने हुए हैं यहीं पर यह दुर्घटना हुई है. कुंडीपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि ट्रक ने पहले एक बोलेरो वाहन को टक्कर मारी. ट्रक के पीछे दूसरा भी ट्रक था उसे बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने साइड में किया तो सीधा अनियंत्रित होकर वह संजो धुर्वे के घर में घुस गया. मकान मालिक के घर में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.