ETV Bharat / state

होली पर कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान, जानिए रंगपंचमी पर पिछले 5 साल का टेंप्रेचर रिकार्ड

वर्तमान में मध्य छत्तीसगढ़ में पारा 36 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में और ऊपर जाएगा.

Chhattisgarh Weather on Holi
मौसम वैज्ञानिक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 2, 2026 at 3:36 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 4:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: गर्मी की शुरुआत फरवरी के महीने से हो चुकी है, लेकिन मौसम विभाग के कैलेंडर के मुताबिक मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है. मार्च महीने में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है. 31 मार्च 2022 को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो साल 2021 से लेकर 2025 तक पिछले 5 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. होली के दौरान बादल और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा, बदरी और बारिश के कोई भी आसार प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक नहीं हैं.


होली पर कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान

मौसम वैज्ञानिक राकेश वर्मा ने बताया कि मार्च के महीने में अधिकतम तापमान की बात करें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. दक्षिण छत्तीसगढ़ के हिस्से में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 1 सप्ताह में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकती है. मार्च के महीने में प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाता है.

पारा पहुंचा 36 डिग्री के करीब (ETV Bharat)

क्या कहता है मौसम विभाग का ट्रेंड

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मौसम साफ रहेगा, लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है. साल 2021 से लेकर साल 2025 तक के अधिकतम तापमान के बारे में मौसम विभाग ने कहा कि साल 2022 में रायपुर का अधिकतम तापमान 31 मार्च को 41.6 डिग्री तक पहुंच गया था, जो पिछले 5 साल में सबसे अधिक रहा है. मार्च के महीने में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती हैं. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड और दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगता है.

5 सालों में रायपुर में मार्च के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान

साल 2021 में रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया
साल 2022 में रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया
साल 2023 में रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया
साल 2024 में रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया
साल 2025 में रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया

होली पर्व में रंगीन हुए बाजार, चायनीज पिचकारी और हर्बल गुलाल की डिमांड, सेफ होली का भी मैसेज

बारनवापारा अभयारण्य से EXCLUSIVE VIDEO, मादा भालू की पीठ पर 2 शावकों की सवारी, पर्यटकों में रोमांच

होलिका दहन आज रात लेकिन होली 4 मार्च को, ग्रह-गोचर के हिसाब से जानिए भारत और छत्तीसगढ़ के हालात

Last Updated : March 2, 2026 at 4:56 PM IST