ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ पुलिस अभ्यर्थी आंदोलन का 11 वां दिन, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कवर्धा में छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 11वें दिन भी जारी है. महबूब खान की रिपोर्ट

Chhattisgarh Constable Recruitment
छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 31, 2026 at 5:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती की दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं.

कवर्धा पुलिस का एक्शन

अभ्यर्थियों के लगातार प्रदर्शन के बीच अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. धरना समाप्त करने के लिए पुलिस की ओर से अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है. वहीं सड़क मार्ग बाधित करने और नियम के विरुद्ध जमाव के आरोप में एक दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

कवर्धा में विरोध प्रदर्शन (ETV BHARAT)

पहले नियम के खिलाफ अभ्यर्थियों द्वारा जमाव किया गया था और सड़क मार्ग को बाधित किया गया था, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है-हेमसागर सिदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कवर्धा

छत्तसीगढ़ पुलिस भर्ती में वेटिंग लिस्ट नहीं हुई जारी

पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 11 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि रिक्त पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर मिल सके. इससे पहले गृहमंत्री विजय शर्मा, अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन भी दे चुके हैं. हालांकि, आश्वासन के बाद भी अभ्यर्थियों ने आंदोलन समाप्त नहीं किया है.

जब तक सरकार की ओर से दूसरी वेटिंग लिस्ट को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा-अभ्यर्थी

पुलिस का कहना है कि धरने के कारण सड़क मार्ग प्रभावित हो रहा था, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की गई है.कवर्धा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं. एसडीएम ने नोटिस जारी किया है कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित धरना स्थल पर प्रदर्शन करें. इस संबंध में नियमानुसार अभ्यर्थियों को नोटिस दिया गया है.

हेमसागर सिदार ने बताया कि एसडीएम ऑफिस में धरना देने वाले और अन्य अभ्यर्थियों को नोटिस दिया गया है. पुलिस के द्वारा अभ्यर्थियों को समझाइश दी जा रही है. हर स्तर पर पुलिस प्रशासन समझा रहे हैं कि धरना के लिए तय जगह पर प्रदर्शन करें. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें हिदायत दी जा रही है.

बलरामपुर में मुर्गा नहीं बनाने पर मर्डर, पति ने की पत्नी की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर मंदिर क्षेत्र सनातन धर्म के लोगों का, यहां सिर्फ हिंदुओं को ही प्रवेश मिले-हिंदूवादी संगठन