छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, रायपुर में 3 दिन में 215 मिमी वर्षा, 24 से 48 घंटों के लिए इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
24 से 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई से मानसून की रफ्तार पड़ सकती है धीमी

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 6, 2026 at 1:22 PM IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शनिवार से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. वहीं, बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए भी यह अच्छी खबर है. पिछले तीन दिनों में रायपुर में करीब 215 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर) की वजह से प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है.

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?
मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है. अगले 24 घंटे में भी अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 8 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ सकती है. फिलहाल प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
24 घंटे के लिए रेड अलर्ट- भारी बारिश
- रायपुर
- दुर्ग
- बलौदाबाजार
- राजनांदगांव
- बेमेतरा
- महासमुंद
- बालोद
- धमतरी
- गरियाबंद
- सारंगढ़-बिलाईगढ़
24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट- मध्यम से भारी बारिश
- बिलासपुर संभाग के सभी जिले
- कबीरधाम
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- कांकेर
- नारायणपुर
- कोंडागांव
- बस्तर
- दंतेवाड़ा
24 घंटे के लिए येलो अलर्ट- हल्की से मध्यम बारिश
- सुकमा
- बीजापुर
- जशपुर
48 घंटे के लिए रेड अलर्ट
- कबीरधाम
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- राजनांदगांव
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- मुंगेली

48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट
- बिलासपुर
- बेमेतरा
- दुर्ग
- बालोद
- नारायणपुर
- बीजापुर
- कोरबा
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- कोरिया
- कांकेर
48 घंटे के लिए येलो अलर्ट
- रायपुर
- बलरामपुर
- सरगुजा
- सूरजपुर

