ETV Bharat / state

25 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 10 हजार 324 करोड़ रुपये, कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार का होली गिफ्ट

होली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे रही है. करोड़ों रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं.

KRISHAK UNNATI YOJANA
छत्तीसगढ़ सरकार का किसानों को होली गिफ्ट (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 11:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार होली से पहले किसानों की झोली भर रही है. राज्य के 25 लाख से ज्यादा अन्नदाताओं को 10 हजार 324 करोड़ रुपये की आदान सहायता उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है. कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को होली का उपहार दिया जा रहा है.

किसानों को आदान सहायता राशि वितरण

बिलासपुर के बिल्हा में किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम से सीएम विष्णुदेव साय कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों को यह राशि जारी कर रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कर रहे हैं .कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद है.

धान बेचने वाले सभी किसानों को मिलेगा लाभ

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को उनके धान का उचित मूल्य देने के लिए कृषक उन्नति योजना संचालित कर रही है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रही है, जो देश में सर्वाधिक है. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य में 25 लाख 28 हजार किसानों को समर्थन मूल्य पर 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है. इस योजना का लाभ धान बेचने वाले सभी किसानों को मिलेगा.

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिलने वाली सरकारी सहायता

  • कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद आदान सहायता के रूप में दी गई.
  • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना एवं अन्य किसान हितैषी योजनाओं को मिलाकर राज्य के अन्नदाताओं को अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बैंक में ट्रांसफर
  • इस साल के बजट में किसान मजदूरों को बीमा कव्हरेज प्रदान करने का भी प्रावधान
  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत सरकार ने 600 करोड़ और किसानों के सिंचाई पंपों को निःशुल्क बिजली देने के लिए 5500 करोड़
  • किसानों के फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ रुपए का भी प्रावधान वर्ष 2026-27 के बजट में किया
छत्तीसगढ़ में 11 IAS का ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर
अंबिकापुर नगर निगम का अजब कारनामा, सीसी रोड सफेद दिख रहा था तो काला करने दोबारा बनवा दी सड़क
बेमेतरा की समितियों में धान जाम, धीमी गति से चल रहा उठाव का कार्य