ETV Bharat / state

वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, कोंडागांव में एक स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से भिड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी, बाल-बाल बचे केदार कश्यप, 4 पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर का जिला अस्पताल में इलाज जारी

Kedar Kashyap convoy accident
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 23, 2026 at 4:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोंडागांव: जिले में वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. हादसे में 4 पुलिसकर्मी और फॉलो वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन को भी टक्कर मारी

जानकारी के अनुसार, मंत्री केदार कश्यप अपने काफिले के साथ कोण्डागांव के शिव मंदिर जा रहे थे. यहां कलश यात्रा में शामिल आयोजित की गई थी. जाने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी. इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी.

कोंडागांव में एक स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से भिड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बाल-बाल बचे मंत्री कश्यप

इस हादसे में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बचे. लेकिन फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल हो गए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची.

वन मंत्री भी अस्पताल पहुंचे

वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली. वहीं पुलिस भी आगे की जांच में जुट गई है. स्कॉर्पियो वाहन जिसने टक्कर मारी उसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.

नेताओं का काफिला हो रहा हादसे का शिकार

हाल ही में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव की कार उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी. हादसा उस समय हुआ जब वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इससे पहले मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो चुकी है.

किरण सिंहदेव की कार का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से वापस लौटते वक्त हादसा, झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, सीएम ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
कवर्धा में दर्दनाक हादसा, कार ने मोपेड को मारी टक्कर, एक महिला की मौत
कवर्धा में बाइक और स्कूटी की टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत