ETV Bharat / state

ई-ऑफिस में अच्छा काम करने वाले अफसरों का सम्मान, छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारियों को मिला प्रशंसा पत्र

छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल कामकाज को बढ़ावा दे रही है, इसी कड़ी में ई-ऑफिस में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया.

Chhattisgarh E Office Performance
ई-ऑफिस में अच्छा काम करने वाले अफसरों का सम्मान (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 2:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सरकारी कामकाज को सरल, पारदर्शी और जनता के अनुकूल बनाने पर लगातार काम कर रही है. इसी दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे फाइलों का निपटारा तेजी से हो सके. इसी कड़ी में अच्छा काम करने कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.

नवंबर 2025 के कामकाज का हुआ आकलन: सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में काम करने वाले अफसरों के नवंबर 2025 माह के ई-ऑफिस कामकाज का आकलन किया. इसमें यह देखा गया कि किस अफसर ने कितनी फाइलों का समय पर निपटारा किया और काम कितनी तेजी से किया गया.

अच्छा काम करने वालों को मिला प्रशंसा पत्र: 6 जनवरी 2026 को मंत्रालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकास शील ने अच्छा काम करने वाले अफसरों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस से काम में तेजी आई है और पारदर्शिता भी बढ़ी है.

इन अफसरों को किया गया सम्मानित: सम्मान पाने वालों में वन एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, स्वास्थ्य, विधि, जल संसाधन, गृह और नगरीय प्रशासन विभाग के अफसर शामिल हैं. संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव और अनुभाग अधिकारी स्तर के कर्मचारियों को उनके अच्छे काम के लिए चुना गया.

सम्मानित अधिकारियों के नाम

  • जय जैन, संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • गजपाल सिंह सिकरवार, संयुक्त सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  • भुपेन्द्र सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
  • विजय कुमार चौधरी, उप सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • राहुल कुमार, उप सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग
  • डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, उप सचिव, जल संसाधन विभाग
  • रनबहादुर ज्ञवाली, अवर सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग
  • अरूण कुमार मिश्रा, अवर सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग
  • पूरन लाल साहू, अवर सचिव, गृह विभाग
  • मनीराम रात्रे, अनुभाग अधिकारी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
  • महेश कुमार, अनुभाग अधिकारी, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
  • नागराजन, अनुभाग अधिकारी, गृह विभाग

हर माह होगा ई-ऑफिस कामकाज का आकलन: मुख्य सचिव ने बताया कि आगे भी हर महीने ई-ऑफिस के कामकाज की समीक्षा की जाएगी. इससे अफसरों को समय पर काम करने और जिम्मेदारी के साथ फाइल निपटाने की प्रेरणा मिलेगी.

वॉल ऑफ फेम और उपस्थिति पुरस्कार की तैयारी: सरकार समय पर दफ्तर आने और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए नई पुरस्कार व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रही है. अच्छा काम करने वालों के नाम सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट और मंत्रालय में लगी डिजिटल स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे.

तेज और पारदर्शी शासन की ओर कदम: ई-ऑफिस जैसी डिजिटल व्यवस्था से सरकारी काम अब पहले से ज्यादा तेज और साफ-सुथरा हो रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि तकनीक के जरिए जनता तक सेवाएं जल्दी और सही तरीके से पहुंचें.

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विवाद, VSK ऐप से निजता का बताया खतरा, बेमेतरा में सौंपा गया ज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा माह 2026, उच्चस्तरीय बैठकों में बनी हादसों और मृत्यु दर में कमी लाने की कार्ययोजना
छत्तीसगढ़ की सियासत बनी बॉलीवुड: 'कल की बात पुरानी vs 'जितनी चाबी भरी राम ने'