ETV Bharat / state

अगस्त से लापता युवक की कार से मिली लाश, शिवनाथ नदी में था वाहन, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव में शिवनाथ नदी से एक युवक की लाश मिली है. युवक अगस्त से लापता था.

SHIVNATH RIVER
नदी से निकली लाश (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : November 9, 2025 at 10:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव: जिले में रविवार को शिवनाथ नदी से एक युवक की लाश मिली है. शिवनाथ नदी से एक कार बरामद हुई है. इसी कार से युवक का शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया. पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि युवक 24 अगस्त 2025 से लापता था. युवक की गुमशुदगी की शिकायत थाने में की गई थी. करीब तीन महीने बाद युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

शव का कैसे पता चला?: रविवार को एक युवक शिवनाथ नदी में नहाने गया था. इस दौरान युवक ने एक नर कंकाल को देखा. जिसकी सूचना गांव वालों को दी गई. उसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. सोमनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शिवनाथ नदी में पुलिस ने गोताखोरों को उतारा. नदी में चेक किया तो नदी के अंदर पानी की गहराई में एक कार भी पुलिस को नजर आई.

राजनांदगांव में लापता युवक की लाश मिली (ETV BHARAT)

कार को क्रेन से बाहर निकाला गया: कार को क्रेन के माध्यम से नदी से बाहर निकाला गया और बाहर निकालने के बाद उस कार के अंदर एक युवक की सड़ी गली लाश मिली. कार और कपड़ों के माध्यम से युवक की पहचान भर्रेगांव निवासी लीलाधर के रूप में हुई. पुलिस ने अपराध पंजीबद जांच शुरू कर लिया है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना हत्या है या आत्महत्यां. मृतक युवक अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था उसी दिन से वह लापता था.

मेरा भाई अपनी पत्नी को मायके छोड़ने गया था. यह 24 अगस्त की घटना है. उसके बाद से मेरा भाई लापता था. आज उसका शव मिला है. पुलिस जांच की बात कह रही है. इस घटना से परिवार से मातम है- भरत कुंभकार, मृतक का बड़ा भाई

जांच में जुटी पुलिस: पूरी घटना की जांच में सोमनी थाना पुलिस जुट गई है. युवक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक लीलाधर 24 अगस्त से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में दर्ज कराई गई थी.

गरियाबंद में हीरे की तस्करी, 2.30 लाख के हीरे समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मर्सिडीज वाले सूदखोर वीरेंद्र तोमर का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, अदालत में किया गया पेश

दुर्ग के अस्पताल में हादसा, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, 9 मजदूर घायल