ETV Bharat / state

रायपुर समेत 3 जिलों में पाइपलाइन से मिलेगी गैस, सिलेंडर भराने की झंझट खत्म, सिटी गैस परियोजना की शुरुआत

मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस मिलेगी. CM साय ने इसका शुभारंभ किया है.

Chhattisgarh City Gas Project
रायपुर समेत 3 जिलों में पाइपलाइन से मिलेगी गैस (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 6:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया है. इस दौरान उन्होंने सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई और पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता पूनम चौबे से बात कर नई सुविधा की जानकारी भी ली.

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल गैस सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत पहल है. छत्तीसगढ़ अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है और ऐसे समय में यह योजना विकास की नई उपलब्धि है.

Chhattisgarh City Gas Project
सिलेंडर भराने की झंझट खत्म, सिटी गैस परियोजना की शुरुआत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

अब घरों तक पाइपलाइन से गैस

अब मेट्रो शहरों की तरह घरों और दुकानों में डीपीएनजी (डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस) के जरिए सीधे पाइपलाइन से गैस मिलेगी. इसके साथ ही परियोजना के तहत वाहनों के लिए सीएनजी भी उपलब्ध होगी. इससे ईंधन खर्च कम होगा, प्रदूषण घटेगा जिससे पर्यावरण को फायदा मिलेगा.

इससे होंगे ये फायदे

  • सिलेंडर भरवाने की झंझट खत्म
  • ज्यादा सुरक्षा
  • समय और मेहनत की बचत
  • सीएनजी से सस्ता और कम प्रदूषण

हरित और स्मार्ट छत्तीसगढ़ की ओर

मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह से रायपुर के साथ बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में भी जल्द सीएनजी स्टेशन नेटवर्क बढ़ाने की अपेक्षा जताई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरों से लेकर गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचें. विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलें, इसलिए ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छ ईंधन अपनाने की अपील की.

किन जिलों में शुरू हुई योजना?

सिटी गैस परियोजना फिलहाल रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद जिलों में शुरू की गई है. यहां घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से पीएनजी और वाहनों को सीएनजी की सुविधा मिलेगी.

हरित छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है.

रेलवे ठेका कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
छत्तीसगढ़ में संशोधित भूमि गाइडलाइन दरें चार जिलों में लागू
धमतरी में गंगरेल बांध के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, दुर्गम इलाकों में नाव से पहुंचे कलेक्टर, अफसरों को दिए निर्देश