ETV Bharat / state

धमतरी में ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था का विरोध, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा ज्ञापन

धमतरी में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य चैंबर ऑफ कॉमर्स सख्त हो गया है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Unity of Traders in Dhamtari
धमतरी में व्यापारियों की नाराजगी (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 3, 2026 at 9:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्रीज ने व्यापारियों के हितों की मांगें उठाई है. बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्य चैंबर ऑफ कॉमर्स की जिलाई ईकाई ने ज्ञापन सौंपा है. व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. इसके साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन फिटनेस को लेकर कई मांगें उठाई है.

ट्रेड लाइसेंस का जताया विरोध

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी. उनका तर्क है कि व्यापारी पहले से ही संपत्ति कर सहित विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं. ऐसे में ट्रेड लाइसेंस लागू करना व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनेगा.छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस वर्तमान में व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है.

धमतरी में ट्रेड लाइसेंस का मुद्दा (ETV BHARAT)

यह दमनकारी नीति है. यदि कोई व्यापारी पहले से संपत्ति कर का भुगतान कर रहा है, तो उसके ऊपर अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क लगाना उचित नहीं है. सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं- राजा रोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स

ट्रैफिक व्यवस्था का सवाल भी उठाया गया

इस ज्ञापन में शहर की यातायात व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. व्यापारियों ने मांग की कि शहर के मध्य से भारी वाहनों के आवागमन पर सख्ती से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए . सभी हाईवा और भारी ट्रकों के लिए बायपास मार्ग का उपयोग अनिवार्य किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से राहत मिल सके.

वाहन फिटनेस का मुद्दा भी उठा

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने वाहन फिटनेस संबंधी समस्या को भी उठाया. उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के पिकअप और अन्य कमर्शियल वाहनों को फिटनेस जांच के लिए रायपुर और दुर्ग भेजा जा रहा है. इससे वाहन मालिकों को समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है.

प्रधानमंत्री ईंधन बचत के लिए अपील करते हैं. इसलिए धमतरी में वाहन फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. इससे ईंधन, समय और आर्थिक संसाधनों की बचत हो सके- कैलाश कुकरेजा, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स

कलेक्टर ने ट्रेड लाइसेंस पर कही बात

इस पूरे मसले पर जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बात की. उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस का विषय राज्य शासन के स्तर का मामला है और फिलहाल यह राज्य स्तर पर स्थगित है. उन्होंने बताया कि धमतरी में ही वाहन फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित विभागों के साथ चर्चा की जा रही है, ताकि स्थानीय वाहन मालिकों को राहत मिल सके.

NEET-CBSE मुद्दे पर NSUI का प्रदर्शन, बिलासपुुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव

कचरे के ढेर पर शहर फिर भी बढ़ा यूजर चार्ज, कांग्रेस बोली इतना तो अंग्रेज भी नहीं लेते थे टैक्स