ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ के बजट में रायपुर को 458 करोड़ रुपए, जानिए क्या-क्या होंगे काम, मेयर ने कहा- हम मच्छर पालने का काम नहीं कर रहे

छत्तीसगढ़ के बजट में राजधानी रायपुर के लिए 458 करोड़ रुपए दिए गए हैं. मेयर मीनल चौबे ने बताया कि क्या-क्या काम होंगे

Chhattisgarh Budget For Raipur
छत्तीसगढ़ के बजट में रायपुर को 458 करोड़ रुपए, जानिए क्या-क्या होंगे काम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 8:02 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: 24 फरवरी को पेश हुए राज्य बजट में नगर निगम के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं. 458 करोड़ रुपए का प्रावधान रायपुर के लिए है. इस संबंध में नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर विस्तार से जानकारी दी. मेयर ने कहा कि बजट की राशि संतोषजनक है, लेकिन विकास को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए और प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस राशि का उपयोग शहर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा.

मेयर ने कहा- हम मच्छर पालने का काम नहीं कर रहे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मच्छर नियंत्रण और सफाई पर फोकस

मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य “मच्छर पालना नहीं, बल्कि मच्छरों से मुक्ति दिलाना” है. 15वें वित्त आयोग की राशि से फॉगिंग मशीनें चलाई जा रही हैं. फॉगिंग सिस्टम में आधुनिक तकनीक जोड़ी जाएगी. शहर को मच्छर मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. सफाई व्यवस्था और स्वीपिंग मशीनों से एयर पॉल्यूशन में सुधार हुआ है.

हम मच्छर पालने का काम नहीं कर रहे हैं बल्कि रायपुर शहर की जनता को मच्छर की समस्या से निजात दिलाना चाहते हैं. 15 वें वित्त आयोग से जो राशि मिलती हैं. उस राशि से हम लगातार प्रयासरत हैं- मीनल चौबे, मेयर

210.93 करोड़ के बड़े काम

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायपुर नगर निगम को 210.93 करोड़ रुपए मिलेंगे. इससे कई अहम विकास कार्य होंगे, खासकर सड़कों के निर्माण के लिए जिसके बनने से ट्रैफिक जाम कम होगा और शहर को वैकल्पिक मार्ग मिलेंगे.

सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के कार्य जानिए

  • मनुवास रियलिटी से महादेव घाट (2.1 किमी)- 30 करोड़
  • कैनॉल रोड 2.0 (4.5 किमी)- 20 करोड़
  • कचना क्रॉसिंग से वीआईपी रोड- 20 करोड़
  • पंडरी कपड़ा मार्केट से मुख्य मार्ग- 4 करोड़
  • आमापारा चौक से हिंद स्पोर्टिंग मैदान- 5 करोड़
  • टाटीबंध से आर.डी. तिवारी स्कूल- 18 करोड़
  • एसएमसी हॉस्पिटल से ब्रह्मकुमारी मार्ग- 30 करोड़

रायपुर में आवास और खेल सुविधाएं से जुड़े प्रावधान

  • बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड के 1374 मकानों का सुदृढ़ीकरण- 20 करोड़
  • ग्रास मेमोरियल खेल मैदान उन्नयन- 15 करोड़
  • जे.एन. पांडेय स्कूल व सप्रे स्कूल खेल परिसर विकास- 10 करोड़
  • महंत तालाब पुनरुद्धार- 1 करोड़

इन योजनाओं से आवास, खेल और शिक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.

पेयजल व्यवस्था मजबूती के लिए भी घोषणाएं

राज्य के बजट में रायपुर के पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सड्डू में 4500 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी बनाने की घोषणा है. इसकी लागत 38.93 करोड़ होगी. साथ ही आधुनिक स्काडा सिस्टम के साथ जल वितरण व्यवस्था मजबूत करने की भी बात कही गई है.

भूमिगत विद्युतीकरण पर बड़ा निवेश

राज्य के बजट में करीब 245 करोड़ रुपए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए रखे गए हैं. इससे बिजली व्यवस्था सुरक्षित और व्यवस्थित होगी तथा शहर की सुंदरता बढ़ेगी. इसके तहत इन सड़कों में अंडर ग्राउंड केबलिंग होगी-

  • जी.ई. रोड (टाटीबंध से आमापारा)- 40 करोड़
  • जेल रोड- 35 करोड़
  • जलगृह मार्ग- 35 करोड़
  • महादेवघाट रोड- 65 करोड़
  • आमापारा से तेलीबांधा- 45 करोड़
  • फाफाडीह से वाल्टेयर ब्रिज- 25 करोड़

किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ?

राज्य के बजट में रायपुर के लिए 458 करोड़ का यह बजट मुख्य रूप से यातायात सुधार (फ्लाईओवर और सड़कें) और शहरी आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए दिया गया है. इसके साथ ही शिक्षा और छात्र सुविधाएं, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार-कौशल विकास पर फोकस किया गया है. मेयर मीनल चौबे ने इसे रायपुर के लिए ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि आने वाले समय में शहर के विकास की रफ्तार और तेज होगी.

डुबान प्रभावित किसानों का आंदोलन, मांगें पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेरने निकले, प्रशासन ने दी समझाइश
रायपुर मध्य क्षेत्र में रैली, शोभा यात्रा, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, रायपुर कमिश्नर ने जारी किया आदेश
एप्पल बेर शुष्क इलाकों के लिए वरदान, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा वाली खेती, किसान हो रहे मालामाल