ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ बजट 2026: BJP का दावा- गरीब, किसान, महिला और युवाओं पर होगा फोकस

24 फरवरी को पेश होने वाले छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर हर वर्ग को उम्मीदें हैं. बीजेपी प्रवक्ताओं ने बजट से जुड़े कई दावे किए.

BJP On Chhattisgarh Budget
छत्तीसगढ़ बजट 2026: BJP का दावा- गरीब, किसान, महिला और युवाओं पर होगा फोकस (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 23, 2026 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को आम बजट पेश किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के बजट का इंतजार है. राज्य सरकार का बजट 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत करेंगे. बजट को लेकर हर वर्ग में उम्मीदें हैं कि उन्हें कुछ न कुछ राहत और योजनाओं का लाभ मिलेगा.

छत्तीसगढ़ बजट 2026: बीजेपी प्रवक्ताओं ने बजट से जुड़े कई दावे किए. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

भाजपा का दावा, चार वर्गों पर केंद्रित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी कहना है कि इस बार का बजट गरीब, किसान, महिला और युवा इन चारों वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. पार्टी के अनुसार, सरकार की प्राथमिकताएं साफ हैं और बजट में इसका असर दिखेगा. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ नया राज्य बना था, तब बजट 3-4 हजार करोड़ रुपये का था. अब आने वाला बजट करीब 2 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है. इससे साफ है कि राज्य तेज़ी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

छत्तीसगढ़ में कृषि बजट औसतन 16% से अधिक रहता है, जबकि अन्य राज्यों में यह करीब 6% होता है. इस बार भी एग्रीकल्चर को बड़ा बजट मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और टेक्नोलॉजी से जुड़े नए प्रावधान भी बजट में शामिल हो सकते हैं.- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी

विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ओर कदम

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की भावना पर आधारित होगा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप, छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में आगे बढ़ेगा.

जीएसटी दरों में कमी से महंगाई पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है. किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए लगातार नीतियां बनाई जा रही हैं.- उज्ज्वल दीपक, प्रदेश प्रवक्ता, BJP

कुल मिलाकर, 24 फरवरी को पेश होने वाला छत्तीसगढ़ बजट विकास, कल्याण और भविष्य की तैयारी पर केंद्रित रहने की उम्मीद है. सरकार और भाजपा का दावा है कि यह बजट राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

छत्तीसगढ़ बजट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
बजट को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की उम्मीदें, मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
एक साल बाद सदन में पहुंचे कवासी लखमा, पक्ष विपक्ष के विधायकों ने किया अभिवादन, नेताम बोले 'हम सबके हैं दादी'