ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, संगीता सिन्हा ने मंत्री अरुण साव से पूछे सवाल

विधानसभा के बजट सत्र में कई मुद्दों की गूंज है. जल जीवन मिशन को लेकर भी प्रश्नकाल में सवाल-जवाब हुए.

SANGEETA SINHA Vs Arun Sao
छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 25, 2026 at 4:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन को लेकर जोरदार बहस हुई. संजारी-बालोद क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए.

111 गांव पूर्ण- लेकिन जमीनी हकीकत अलग

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि मंत्री की ओर से जवाब दिया गया कि 111 गांवों में काम पूर्ण हो चुका है. लेकिन उन्होंने पूर्ण की परिभाषा पर सवाल उठाया. उनका कहना है कि कई गांवों में पानी टंकी से रिसाव हो रहा है. पाइपलाइन उखड़ी हुई या अधूरी है. कई जगह नल कनेक्शन ही नहीं लगे

काम पूरा दिखाकर खर्च का बोझ पंचायत पर डाला जा रहा है. सिर्फ कागजों में काम पूरा दिखाना सही नहीं है. जमीनी स्तर पर सुविधाएं चालू हालत में नहीं हैं.- संगीता सिन्हा, विधायक

जल जीवन मिशन को लेकर भी प्रश्नकाल में सवाल-जवाब हुए. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

8 टंकियां गुणवत्ताहीन, कोई ठोस कार्रवाई नहीं

संगीता सिन्हा ने बताया कि उनके क्षेत्र में 8 पानी टंकियां गुणवत्ताहीन हैं. टंकियों से पानी टपक रहा है और पाइपलाइन अधूरी है. उन्होंने पूछा कि इस पर क्या कार्रवाई हुई? लेकिन उनके मुताबिक मंत्री की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

99 योजनाएं अब भी अधूरी

विधायक के अनुसार 99 योजनाएं अभी भी अपूर्ण हैं. वहीं मंत्री का कहना है कि काम प्रगति पर है. लेकिन मौके पर जाकर देखने पर काम बंद मिला.

ठेकेदारों ने भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की

विधायक के मुताबिक ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें केवल 30% से 40% तक भुगतान हुआ है. पूरा भुगतान न मिलने के कारण वे काम आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं. संगीता सिन्हा ने सरकार से मांग की कि ठेकेदारों का भुगतान जल्द किया जाए ताकि अधूरे काम पूरे हो सकें.

मंत्री अरुण साव का जवाब

PWD मंत्री अरुण साव इस मुद्दे पर कहा कि विभाग में बजट खर्च करने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है. उन्होंने बताया कि पहले राशि का आबंटन होता है, फिर प्रशासनिक स्वीकृति दी जाती है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है

तकनीकी कारणों से कभी-कभी देरी हो जाती है. विभाग बजट का अधिकतम उपयोग करने की कोशिश करता है, लेकिन प्रक्रियागत कारणों से कुछ मामलों में देरी हो सकती है.- PWD अरुण साव, मंत्री

विधायक की मुख्य मांगें

99 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए

8 गुणवत्ताहीन टंकियों की जांच कर कार्रवाई हो

ठेकेदारों का लंबित भुगतान तुरंत किया जाए

सभी गांवों में जल जीवन मिशन को सुचारु रूप से चालू किया जाए.

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
सरायपाली में गोदावरी सोलर प्लांट का विरोध, विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में लगाए गंभीर आरोप
कागजी रणनीति से छत्तीसगढ़ को मौत के मुहाने पर खड़ा करने की हो रही कोशिश:अजय चंद्राकर