ETV Bharat / state

खजुराहो में रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़की के साथ पकड़ाया युवक, जुलूस निकालकर पुलिस को सौंपा

खजुराहो में हिंदूवादी संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के ऊपर लगाए गंभीर आरोप. रेस्टोरेंट में एक कमरे में नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा.

CHHATARPUR YOUTH CAUGHT MINOR GIRL
खजुराहो में रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़की के साथ पकड़ाया युवक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 17, 2026 at 9:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: खजुराहो के एक रेस्टोरेंट के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की खबर के बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों ने पहुंचकर होटल की तलाशी ली. इस रोस्टोरेंट के एक कमरे में समुदाय विशेष का एक युवक एक नाबालिग लड़की के साथ पकड़े जाने के बाद हंगामा मच गया. यहां मौजदू लोगों ने इस युवक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और जुलूस निकालते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं नाबालिग लड़की को काउंसलिंग के लिए छतरपुर भेजा गया है.

समुदाय विशेष युवक के साथ की अभद्रता

खजुराहो में कुछ हिंदूवादी संगठनों को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि एक समुदाय विशेष का युवक अपने रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कियों को बुलाकर अश्लीलता करता है और उनके वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है. इस सूचना के बाद बजरंग दल, एबीवीपी समेत कई संगठनों के युवकों ने रेस्टोरेंट पहुंचकर जब एक कमरे को खुलवाया तो वहां यह युवक एक नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया. इसके बाद यहां पहुंचे लोगों ने समुदाय विषेश युवक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया.

खजुराहो में हिंदूवादी संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के ऊपर लगाए गंभीर आरोप (ETV Bharat)

नाबालिग लड़कियों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

एबीवीपी कार्यकर्ता शिवांक अवस्थी का आरोप है कि "पकड़े गए युवक का खुद का रेस्टोरेंट हैं और वह यहां संदिग्ध गतिविधियों को लंबे समय से अंजाम दे रहा था. नाबालिग हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उनके साथ अभद्रता करते हुए उनके वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था.

रेस्टोरेंट में जब लोग यहां पहुंचे तो कमरा नहीं खोलने पर उसे तोड़ा गया तो कमरे में मौजूद युवक ने यहां किसी के नहीं होने की बात कही लेकिन जब कमरे की तलाशी ली तो वहीं रखी एक अलमारी के अंदर नाबालिग लड़की मिली जो भीड़ को देखते ही रोने लगी और बचाने की गुहार लगाने लगी. इसके बाद उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके मोबाइल में कई नाबालिग लड़कियों के वीडियो मिले हैं."

नारेबाजी करते हुए ले गए थाने

गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने युवक के साथ अभद्रता की और जुलूस निकालते हुए उसे थाने ले गए और यहां जमकर नारेबाजी की. पकड़े गए युवक के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है.

खजुराहो थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि "युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. नाबालिग पीड़िता के बयान और काउंसलिंग के लिए छतरपुर स्थित महिला हेल्प डेस्क भेजा गया है. युवके के मोबाइल की भी जांच की जा रही है. नाबालिग के बयान और मोबाइल की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी."