ETV Bharat / state

छतरपुर में किसान और बाघ के बीच भीषण संघर्ष, चीखने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

छतरपुर में एक किसान पर टाइगर ने हमला किया. किसान ने काफी देर संघर्ष किया. आखिरकार बाघ को भागना पड़ा. किसान गंभीर घायल हो गया.

Chhatarpur tiger attack
छतरपुर में किसान और बाघ के बीच भीषण संघर्ष (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 16, 2026 at 3:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर : छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर सटई थाना क्षेत्र के गांवों में टाइगर की दहशत. ग्रामीण शाम होते ही घरों में हो जाते हैं कैद. इस दौरान टाइगर ने एक किसान पर हमला कर दिया. कसार गांव के पास मुड़िया पहाड़ के जंगल में किसान सोमवार लकड़ियां बीने गया था. यहां किसान का सामना टाइगर से हो गया. बाघ ने किसान पर हमला बोल दिया. इस दौरान किसान ने टाइगर से काफी देर तक संघर्ष किया. इस दौरान किसान गंभीर रूप से घायल हो गया.

किसान ने बताई आपबीती

किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों का शोर सुनकर बाघ जंगल में भाग गया. घायल किसान शंकर रैकवार ने बताया "झाड़ियों में छिपे टाइगर ने अचानक हमला बोल दिया,अचानक हमला कर दिया. उसके सिर, कान और हाथ में गंभीर घाव हो गए. टाइगर करीब 6 से 7 फीट लंबा था और उसकी ऊंचाई करीब ढाई फीट थी. टाइगर के हमले से वह जमीन पर गिर गया. टाइगर उसे घसीटकर जंगल में ले जाने की कोशिश करने लगा."

घायल किसान शंकर रैकवार (ETV BHARAT)

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. इस मामले में DFO ऋषि मिश्रा का कहना है "घटना की जानकारी मिली है. वन विभाग का स्टाफ ही घायल को हॉस्पिटल ले कर आया. ये हमला बाघ नहीं बल्कि तेंदुए का हो सकता है."

महुआ बीनने गई महिला पर भालू ने किया हमला

Chhatarpur tiger attack
मंडला में महुआ बीनने गई महिला पर भालू ने किया हमला (ETV BHARAT)

मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के ग्राम चीजगांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब महुआ बीनने जंगल गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया. महिला चेतु बाई सुबह 4 बजे महुआ बीनने जंगल गई थी, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को भालू से बचाया और नैनपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया. वन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

वन विभाग के बीट गार्ड सरजुमल थरिया ने बताया "घायल महिला को सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती कराया गया और तत्काल एक हजार की सहायता राशि दी गई. जितने भी दिन अस्पताल में इलाज चलेगा, रोज का 5 सौ रुपए घायल महिला को दिए जाएंगे."