ETV Bharat / state

छतरपुर में मोहल्ले के ही 3 युवकों ने किया छात्र का अपहरण, किडनी बेचने की साजिश

छतरपुर में दिनदहाड़े बीच शहर से कार सवार 3 युवकों ने किया छात्र का अपहरण, 3 लाख फिरौती मांगी, मनोज कुमार सोनी की रिपोर्ट.

Chhatarpur Student Kidnap
छतरपुर में मोहल्ले के ही 3 युवकों ने किया छात्र का अपहरण (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 5:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर : शहर में अपहरण के सनसनीखेज कांड ने लोगों को हिलाकर रख दिया. घटना तब हुई जब छात्र कोचिंग पढ़ने जा रहा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले के लड़कों ने छात्र का कार से अपहरण कर लिया. अपहर्ता छात्र को कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर जा रहे थे. इस दौरान छात्र से अपहर्ता फिरौती की मांग करते रहे. उससे कहा गया गया कि अपने परिजनों से 3 लाख रुपये मांगो.

मोहल्ले के ही 3 युवकों की करतूत

अपहरण की घटना छतरपुर के कोतवाली थाना इलाके के मुस्तकीम नगर इलाके की है. यहां पर रहने वाले छात्र का अपहरण उसी के मोहल्ले के 3 युवकों ने किया. छात्र कोचिंग पढ़ने जा रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने अपनी उसे अपनी कार के पास बुलाया. जैसे ही छात्र कार के पास पहुंचा तो लड़कों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण कर ले गए. इस दौरान कार का फुल साउंड खोलकर तीनों लड़के छात्र को शहर के पन्ना नाके इलाके के पास रास्ते से ले जा रहे थे.

बाइक सवारों ने कार को रोका

कार में बैठे तीनों युवक छात्र की किडनी बेचने की चर्चा करने लगे. इससे छात्र घबरा गया. वह रोने लगा तो अपहर्ताओं ने उससे कहा कि अपने घर वालों से हम लोगों को 3 लाख दिलवाओ. इस पर छात्र ने भरोसा दिया "फोन लगाओ मैं अपने घर वालों से 3 लाख रुपये दिलवा दूंगा." छात्र ने फोन लगाने की बात कही लेकिन लड़कों ने नहीं लगाने दिया. इसी दौरान छात्र राहगीरों से हाथ हिलाता रहा. रास्ते में खड़े दो बाइक सवारों को शक हुआ तो उन्होंने कार रोक ली.

छात्र को दो युवकों ने घर छोड़ा

बाइक सवारों ने कार सवारों से पूरा माजरा पूछा तो छात्र ने सब कुछ बता दिया. खुद को फंसता देख कार सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए. इसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने छात्र को उसके घर छोड़ा. घर पहुंचते ही छात्र अपनी मां से लिपट कर रोने लगा. इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत कराई. इस मामले में छतरपुर SP रजत सकलेचा का कहना है "जांच की जा रही, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी."