ETV Bharat / state

एमपी बॉर्डर पर गुटखा बनाकर यूपी कर रहे थे सप्लाई, अवैध फैक्ट्री पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, फैक्ट्री सील

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी, भारी मात्रा में नकली गुटखा, कच्चा माल और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त.

Chhatarpur police Raid on illegal Gutkha Factory
छतरपुर में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 5:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: नौगांव थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गुटखा, कच्चा माल और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की हैं. इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. वहीं आरोपी मालिक मौके से फरार हो गए.

एमपी बॉर्डर पर गुटखा बनाकर यूपी कर रहे थे सप्लाई

पूरा मामला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नौगांव थाना क्षेत्र का है. यहां उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे नयागांव में लंबे समय से अवैध फैक्ट्री में गुटखा बनाकर यूपी में बेचा जा रहा था. पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नयागांव निवासी अरुण रिछारिया के मकान में लंबे समय से अवैध गुटखा फैक्टी संचालित हो रही है. जिसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान मौके से 11 बोरी अवैध गुटखा और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त कर उक्त फैक्ट्री को सील कर दिया गया.

छतरपुर में अवैध गुटखा कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन (ETV Bharat)

घर में चल रही थी अवैध फैक्ट्री

नौगांव थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने बताया, "अवैध कारोबार का संचालन राकेश गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था, आरोपी अपने अड्डे भी लगातार बदल रहा था, लेकिन आज मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और तैयार गुटखा बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. खाद्य सुरक्षा विभाग को मामला आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है. पुलिस मामले में फरार फैक्टी संचालक की तलाश कर रही है."

Chhatarpur illegal gutkha factory
अवैध फैक्ट्री की गई सील (Etv Bharat)

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन ने बताया, "आशा सुंगधित और चाचा जी नामक अवैध गुटखा का निर्माण किया जा रहा था. मौके से 11 बोरी गुटखा और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी."