ETV Bharat / state

केन-बेतवा के विस्थापितों से मिलने पहुंचे तुलसी सिलावट, आदिवासी के घर रोटी-अचार का लिया मजा

छतरपुर में केन बेतवा से विस्थापित परिवारों से मिले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, जमीन पर बैठकर सुनी आदिवासियों की परेशानी. मनोज सोनी की रिपोर्ट.

CHHATARPUR TULSI RAM SILAWAT CHHATARPUR VISIT
मंत्री ने आदिवासी के घर अचार-रोटी का लिया मजा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 11:39 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों, ग्रामीणों और किसानों के पास पहली बार जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियां सुनीं. इस दौरान सिलावट ने आदिवासियों से मांगकर अचार और रोटी खाई. ऐसा नजारा देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए.

अचानक पुनर्वास स्थल पहुंचे मंत्री

मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट सोमवार को छतरपुर पहुंचे. जहां उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों से मिले और पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मकानों की गुणवत्ता की भी जांच की. ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और मुआवजा एवं पुनर्वास राशि की जानकारी ली.

हर पात्र व्यक्ति को पुनर्वास पैकेज का आश्वासन (ETV Bharat)

विस्थापित परिवार के घर खाया अचार-रोटी

निरीक्षण के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार की उमा आदिवासी से पूछा कि भोजन में क्या बनाया है. महिला ने रोटी बनाए जाने की बात बताई. इस पर मंत्री ने परिवार के साथ बैठकर आम के अचार के साथ रोटी का मजा लिया.

CHHATARPUR KEN BETWA AFFECTED FAMILY
पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाओं की कमी (ETV Bharat)

हर पात्र व्यक्ति को पुनर्वास पैकेज का आश्वासन

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा, "जो भी व्यक्ति पात्र है, उसे पुनर्वास पैकेज की राशि जरूर मिलेगी. कलेक्टर को तत्काल स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति पुनर्वास पैकेज राशि से छूटना नहीं चाहिए. इसके साथ ही करौंदिया में पुनर्वासित परिवारों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं. मंत्री तुलसी सिलावट से विस्थापित आदिवासियों ने शिकायत करते हुए कहा, "कोई सुविधा नहीं है. यहां पानी, लाईट, रोड, स्कूल, हॉस्पिटल सहित अन्य प्रकार की कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं है."

CHHATARPUR KEN BETWA LINK PROJECT
ईंट पर बैठकर केन-बेतवा से प्रभावितों का सुना दर्द (ETV Bharat)

विस्थापितों को काम का आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा, "पुनर्वास स्थल पर बिजली के खंभे लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है. पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक अतिरिक्त नलकूप लगाया जाएगा. पुनर्वास स्थल पर बिजली, पेयजल, सड़क सहित सभी स्थायी मूलभूत सुविधाओं का विकास शीघ्र पूरा किया जाएगा, सभी विभाग काम में लगे हुए हैं."