ETV Bharat / state

बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो की आई आवाज, आधी रात को मिठाई बेचने लगे बाबा बागेश्वर

छतरपुर में देर रात मिठाई की दुकान पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दुकान की गद्दी पर बैठकर बेचने लगे मिठाई, रसमलाई और रसगुल्ले का चखा स्वाद.

DHIRENDRA SHASTRI VISIT SWEET SHOP
बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो बाबा बागेश्वर ने लगाई आवाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 9, 2026 at 7:54 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: अपने अनोखे अंदाज और भक्तों की पर्ची निकालने के लिए मशहूर बाबा बागेश्वर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री अपनी शरारतों और पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. उनकी नटखट बाल हरकतें और कथा सुनाने की शैली को उनके चाहने वाले और भक्त गण खूब पसंद करते हैं. रविवार की आधी रात बाबा बागेश्वर अचानक से छतरपुर शहर की एक मिठाई की दुकान में पहुंच गए. सेठ की गद्दी पर बैठकर मिठाई खाने लगे और मिठाई बेचने लगे. बाबा बागेश्वर को दुकान में देख दुकानदार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है.

आधी रात मिठाई की दुकान में घुसे बाबा बागेश्वर

रविवार की देर रात बाबा धीरेंद्र शास्त्री जब एक छोटी सी मिठाई की दुकान में अचानक से पहुंच गये तो उस दुकान के मालिक की खुशी का ठिकाना न रहा. शहर के छत्रसाल चौराहे पर स्थित अशोक अग्रवाल की कंचन स्वीट्स दुकान पर जब अचानक बाबा पहुंचे तो दुकानदार दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था.

आधी रात को मिठाई बेचने लगे बाबा बागेश्वर (ETV Bharat)

धीरेंद्र शास्त्री को देख खुशी से उछल पड़ा भक्त

उसी वक्त बाबा ने अपनी गाड़ी रुकवाई और धड़धड़ाते हुए मिठाई की दुकान में घुस गए. उनके पीछे भक्त और समर्थक भी दुकान में आ गए. दुकान में भीड़ लग गई. बाबा बागेश्वर को अपनी दुकान में देखकर दुकानदार पहले तो हैरान हो गया और फिर उसने तुरंत फूल माला का इंतजाम कर बाबा का स्वागत किया. धीरेन्द्र शास्त्री को अपनी दुकान की गद्दी पर बैठा देख वह खुशी से फूला नहीं समा रहा था. वहीं बाबा बागेश्वर अपने चुलबुले अंदाज में मिठाई ले लो की आवाज निकालकर मिठाई बेचने लगे.

Bageshwar baba eat Rasmalai
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रसगुल्लों का लिया स्वाद (ETV Bharat)

गद्दी पर बैठ बागेश्वर सरकार ने दुकान चलाई

इसके बाद उन्होंने मिठाई खाना शुरू कर दिया. पहले छेना के रसगुल्ले चखे फिर रसमलाई खाई. दुकान मालिक के बेटे को गले लगाकर बाबा बागेश्वर ने आशीर्वाद दिया. गद्दी पर बैठकर मिठाई बेचने के अंदाज में धीरेंद्र शास्त्री आवाज लगाते रहे- "बर्फी ले लो पेड़ा ले लो, लड्डू ले लो अपने मन के भाव" यह कोई पहली बार नहीं है, जब बाबा बागेश्वर किसी दुकान या भक्त पास खुद से चले गए हैं. उनका सरल अंदाज हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. इससे पहले वे समोसा खाने और चाट का स्वाद लेने दुकान पर चले गए थे.

Bageshwar baba eat Rasmalai
मिठाई की दुकान में पहुंचे बाबा बागेश्वर (ETV Bharat)

क्या बोला दुकानदार

दुकानदार अशोक अग्रवाल ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा बागेश्वर ने हमारी दुकान में आकर मिठाई खाई. मेरी गद्दी पर बैठकर हमे धन्य कर गए, जिनसे लोग मिलने के लिए तरसते हैं वह स्वयं मेरी छोटी सी दुकान पर अचानक आधी रात को आ गए. यह मेरे और परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है. मेरा परिवार और दुकान बाबा के चरण पड़ने से धन्य हो गया."