गुंडों को लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, दहेज में दी बाइक दूसरी बाइक पर लाद ले गई
छतरपुर में एक दबंग दुल्हन ने ससुराल में जमकर हंगामा किया. सास-ससुर के साथ मारपीट. इसके बाद दहेज में दिया सामान साथ ले गई.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 6, 2026 at 1:55 PM IST
छतरपुर : छतरपुर में एक दबंग दुल्हन की दबंगई चर्चा में है. दुल्हन अपनी ही ससुराल में पिता और कुछ गुंडों को लेकर पहुंची. दुल्हन ने अपने साथ लाई गुंडों के साथ पहले तो खूब हंगामा किया. फिर दहेज का सामान उठाया और चली गई गई. खास बात ये है कि इस दौरान दुल्हन दहेज में दी गई बाइक को बाइक को दूसरी बाइक पर लादकर ले गई. जिसने भी ये सीन देखा तो हैरान रह गया.
शादी के एक के साल अंदर ही विवाद
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नये चंद्रपुरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा के पुत्र का विवाह 4 मार्च 2024 को रोशनी कुशवाहा से हुआ था. विवाह कार्यक्रम रोशनी के मायके जनकपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें दहेज के रूप में मोटरसाइकिल भी दी गई थी. लेकिन यह वैवाहिक रिश्ता मात्र 10 माह ही चल सका. 27 दिसंबर 2024 को रोशनी कुशवाहा का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया,. इसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ मायके में रहने लगी.
दूसरी बाइक से घसीटकर ले गई दहेज की बाइक
पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया "लड़की का पिता अपनी बेटी को कट्टा दिखाकर ससुराल से मायके ले गया था. इसके करीब एक साल बाद 2 जनवरी 2026 को रोशनी कुशवाहा अपने पिता लक्ष्मण कुशवाहा और कुछ लोगों के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ससुराल पहुंची. यहां सास-ससुर के साथ मारपीट की और दहेज में दी गई मोटरसाइकिल की चाबी नहीं मिलने पर दूसरी बाइक से बांधकर घसीटते हुए ले गई."

पीड़ित पति बोला- उसे का जान का खतरा है
घटना के दौरान महिला का पति मौजूद नहीं था. पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा का कहना है "उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है. उसे अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है. हम मजूदरी पर गए थे, तभी मेरी पत्नी और ससुर कुछ लोगो को लेकर घर आये. पहले मेरे माता-पिता से मारपीट की. इसके बाद दहेज की बाइक उठा ले गए, इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है."
- शादी के 3 हफ्ते तक घुल-मिलकर रही दुल्हन, फिर भजिये में जहरीला पदार्थ मिला घर साफ कर गई
- घोड़ी पर चढ़, हाथ में ली तलवार और सिर पर साफा, रानी लक्ष्मीबाई बन निकली दुल्हन
सास-ससुर ने लगाया पीटने का आरोप
महिला की सास जानकी कुशवाहा का कहना है "मेरी बहू अपने पिता के साथ आई और गाड़ी बाहर निकाल ली. चाबी मांगी जो मेरे पास नहीं थी. इस पर हमारे साथ मारपीट की. मेरे पति को पीटा." इस मामले में सिविल लाइन टीआई सतीश सिंह का कहना है "शिकायत आई है. मामले में जांच की जा रही है."

