कार में कंबल लादकर अचानक निकले छतरपुर कलेक्टर, भीषण ठंड में मजबूर और मजदूरों को देख पसीजा दिल
आधीरात जिला हॉस्पिटल, रैन बसेरा, बस स्टैंड पहुंचे कलेक्टर, लोगों को ठंड से राहत देने बांटे कंबल, पूरे जिले में अलाव की व्यवस्था के निर्देश

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 10, 2026 at 7:30 AM IST
छतरपुर: बुन्देलखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ आग का ही सहारा लोगो को राहत दे रहा है. छतरपुर में भी भीषण ठंड से लोगों का बुरा हाल है. लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ में रहते हैं गरीब मजदूर और मजबूर जो अक्सर खुले, कच्चे घरों, रैन बसेरे या सड़क किनारे रहते हैं. इन्हीं को देख आधीरात को छतरपुर कलेक्टर कार से कम्बल लेकर निकले पड़े और लोगों का हाल जानकर उन्हें राहत के लिए गर्म कम्बल उड़ाए. उन्होंने इसके साथ ही लोगों के लिए रैन बसैरा व अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बढ़ाने के भी निर्देश दिए.
आधीरात जिला हॉस्पिटल पहुंचे कलेक्टर, बांटे कंबल
मध्य प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों कश्मीर जैसा मौसम है, इस साल रिकॉर्डतोड़ ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. शाम होते ही सड़कें सूनी हो जाती हैं और लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं. लेकिन जिन्हें मजबूर में इस मौसम का सामना करना पड़ता है, उनके हालात सबसे बुरे होते हैं. इसी वजह से छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल अपनी गाड़ी में कम्बल डाल कर निकले और ओर गरीब, बेबस,लोगो को कंबल वितरित किए.

सबसे पहले कलेक्टर जिला हॉस्पिटल में बने रैन बसेरा पहुंचे और वहां पर ठहरे बुजुर्गों का हाल जाना और उन्हें गर्म कम्बल दिए.

बस स्टैंड पर जाना लोगों का हाल
छतरपुर कलेक्टर इसके बाद एसडीएम अखिल राठौर,तहसीलदार पीयूष दीक्षित, CMO माधुरी शर्मा के साथ बस स्टैंड पहुंचे और यात्री प्रतीक्षालय में लोगों को गर्म कम्बल दिए. कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि शहर के चारों ओर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के लिए सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया जाए. इसके बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल पन्ना रोड फुटपाथ पर रहने वाले लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें-
- बाबा बागेश्वर का ऑनलाइन हनुमान हवन, देश विदेश से 3 लाख लोगों ने डाली आहुति
- छतरपुर में सर्दी ने तोड़ी हदें, नौगांव की ठंड में जम गया थर्मामीटर, अलाव बना जीवन का सहारा
कलेक्टर की आम जनता से अपील
कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में सहयोग करें और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करें. कलेक्टर ने कहा, '' भीषण ठंड पड़ रही है, रैन बसेरा सहित स्थानों पर कम्बल दिए गए हैं. जिले की सभी नगरीय निकाय को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है. आम जनता से अपील है कि सामाजिक कार्यों में सहयोग करें और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करें.'' इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित, नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा, सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता सहित समाजसेवी मोजूद रहे.

