ETV Bharat / state

फिल्मी स्टाइल में बैंक में घुसकर 7 ताले तोड़े, तिजोरी तोड़ने में छुटा पसीना, खाली हाथ लौटे डकैत

छतरपुर में बैंक की चोरी की वारदात हुई नाकाम, तिजौरी का ताला नहीं तोड़ पाए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद.

chhatarpur Robber captured on CCTV
छतरपुर में बैंक में चोरी वारदात नाकाम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 7, 2026 at 11:30 AM IST

|

Updated : May 7, 2026 at 12:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: बक्सवाहा नगर में एक बड़ी बैंक डकैती की कोशिश का मामला सामने आया है. बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक के भीतर घुसकर लूट की एक बड़ी साजिश रची, लेकिन बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. चोरों ने बैंक के एक-एक कर सात ताले तो तोड़ दिए लेकिन जब तिजोरी पर हाथ डाला तो उसका ताला तोड़ने में चोरों के पसीने छूट गए. चोरों को खाली हाथ जाना पड़ा. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.

बैंक में डकैती की साजिश नाकाम
छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर बकस्वाहा नगर के मध्यांचल बैंक में बीती रात चोरों द्वारा बड़ी डकैती साजिश रची गई. अज्ञात बदमाश छतों के रास्ते बैंक परिसर में पहुंचे और ऊपर के गेट के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए. चोरों ने बैंक के करीब सात ताले तोड़ दिए, लेकिन मुख्य ताला और तिजोरी का लॉक नहीं तोड़ पाए, जिससे बड़ी चोरी होने से बच गई. जब शाखा प्रबंधक रोहित साहू बैंक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बैंक के ताले टूटे हुए हैं और परिसर खुला पड़ा है, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद (ETV Bharat)

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जो मौके से साक्ष्य जुटाने और सुराग तलाशने में लग गया. जब पुलिस ने CCTV चेक किये गए तो हैरान रह गई. टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, ''प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि चोर पूरी तैयारी और पेशेवर औजारों के साथ घुसे थे. पुलिस बैंक के भीतर के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के हुलिए और उनके आने-जाने के रास्तों की पहचान की जा सके.''

chhatarpur bank Attempted robbery
मध्यांचल बैंक में चोरी की कोशिश (ETV Bharat)

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना की जानकारी लगते ही नगर में बात आग की तरह फैल गई. मामले में पुलिस की गश्ती को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना को लेकर नगर के व्यापारी सदन सोनी ने कहा, ''इस घटना के बाद से लोग दहशत में हैं. जब बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की सेंधमारी हो सकती है तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी यह समझ से परे है. सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर भी प्रश्न उठता है."

वहीं, शाखा प्रबंधक रोहित साहू ने बताया, ''जब मैं बैंक पहुंचा तो देखा कि बैंक के ताले खुले पड़े हैं. पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.''

Last Updated : May 7, 2026 at 12:10 PM IST