ETV Bharat / state

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय: बीएड और स्पेशल बीएड के परीक्षा फॉर्म इस डेट तक जमा होंगे

कॉलेज के रजिस्ट्रार बोले निर्धारित नियम न मानने पर फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे.

Photo Credit; ETV Bharat
CCSU के संबंधित कॉलेजों में बीएड और स्पेशल बीएड के परीक्षा फॉर्म जमा करने की डेट तय. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 3, 2026 at 11:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों को B.Ed और स्पेशल B.Ed के परीक्षा फॉर्म 7 जुलाई तक जमा कराने का सख्त आदेश जारी किया है. समय पर फॉर्म जमा न करने पर कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनकी मान्यता भी प्रभावित हो सकती है. यह निर्देश B.Ed और स्पेशल B.Ed MR सत्र् 2025-27 के लिए है.

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल कुमार यादव ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि B.Ed और स्पेशल B.Ed MR सत्र् 2025-27 के प्रथम वर्ष, मुख्य परीक्षा-2026 और बैक पेपर के परीक्षा फॉर्म 7 जुलाई तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं. निर्धारित समय के बाद फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे. परीक्षा नियंत्रक कार्यालय अजय कृष्ण यादव ने बताया कि इस संबंध में कॉलेजों को ई-मेल भी भेजा गया है.

छात्रों के लिए जरूरी नियम-

  • दोहरी परीक्षा पर रोक- कोई भी विद्यार्थी एक साथ मुख्य परीक्षा और भूतपूर्व परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा. ऐसा करने पर फॉर्म स्वतः निरस्त माना जाएगा.
  • शैक्षणिक गैप पर शपथ पत्र- B.Ed में प्रवेश चाहने वाले छात्र जिनकी पढ़ाई में 3 साल से ज्यादा का गैप है, उन्हें 100 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा. इसमें बताना होगा कि इस दौरान उन्होंने कहीं और शिक्षा ग्रहण नहीं की.

फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया: विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को फॉर्म भेजने के लिए ये हिदायतें दी हैं-

  1. मुख्य परीक्षा, बैक पेपर और भूतपूर्व परीक्षा के फॉर्म अलग-अलग पैकेट में भेजने होंगे.
  2. हर परीक्षा फॉर्म पर संबंधित छात्र और कॉलेज के प्राचार्य के हस्ताक्षर होना जरूरी है.
  3. फॉर्म की प्रति के साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट देना होगा. ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाण पत्र तभी मान्य होगा जब उसका प्रिंट बॉन्ड पेपर पर लिया गया हो.
  4. 100 रुपये के शपथ पत्र पर यह कथन देना होगा कि उपलब्ध कराया गया ब्यौरा सही है और प्रवेश विश्वविद्यालय और NCTE के नियमों के अनुसार हुआ है.

ये भी पढ़ें- CCSU स्टूडेंट ध्यान दें, UG कोर्सेज के लिए आवेदन में हुई भूल ऐसे सुधारें