ETV Bharat / state

चतरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया

चतरा पुलिस ने बोलेरो चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

Chatra police arrested two accused
पुलिस की गिरफ्त में चोर (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 19, 2025 at 8:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चतरा: जिले में पत्थलगड्डा थाना पुलिस ने बोलेरो चोरी के मामले में सफलता हासिल की है. पुलिस ने लगातार तकनीकी और भौतिक अनुसंधान के बाद 6 दिनों के अंदर दो पेशेवर वाहन चोरों को गाड़ी के साथ दबोचा है. उनकी निशानदेही पर एक दूसरे जिले से भी चोरी हुई दूसरी बोलेरो को भी बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि दोनों आरोपी एक सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं.

पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले सफेद रंग की बोलेरो चोरी हुई थी. मामले में केस दर्ज कर पुलिस लगातार तकनीकी सर्विलांस और क्षेत्रीय गश्ती पर लगी थी. गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है: सुमित कुमार अग्रवाल, एसपी

जानकारी देते एसपी सुमित कुमार अग्रवाल (Etv bharat)

हजारीबाग से पकड़ा गया दूसरा शातिर चोर

पुलिस ने जगरनाथी गांव से चोरी हुई बोलेरो को चला रहे रंजीत जायसवाल पुलिस की नजर में आया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में रंजीत ने खुलासा किया कि उसके साथ चोरी में विकास कुमार भी शामिल था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीपेटो में छापेमारी की और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

लंबे समय से वाहन चोरी के काम में थे सक्रिय: एसपी

इसके साथ ही उसके पास से लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो बरामद की गई है. दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी के काम में सक्रिय थे. कई जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता पाई गई है. ये दोनों पेशेवर चोर मिलकर विभिन्न इलाकों से बोलेरो और दूसरे वाहनों की चोरी करते हैं.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में रफ्तार का कहर, बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की मौत

गुमला में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और टैंकर में टक्कर, दो की मौत, कई घायल

पलामू: पुलिस की मुस्तैदी से चोरी कर ले जा रहा बोलेरो बरामद, चोर फरार