ETV Bharat / state

करोड़ों रुपये की लागत से बना डोहका हरिया खेल स्टेडियम, सर्टिफिकेट के लिए मेडल जीतने के बाद पास करना होगा डोप टेस्ट

चरखी दादरी के डोहका हरिया में 10 एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है. जिसका शुभारंभ जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने किया.

डोहका हरिया खेल स्टेडियम
डोहका हरिया खेल स्टेडियम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 18, 2025 at 5:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरी: हरियाणा में अब खिलाड़ी के मेडल जीतने के बाद और डोप टेस्ट पास होने के बाद ही सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे. इस बात की जानकारी हरियाणा ओलंपिक संघ अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने दी है. उन्होंने कहा कि "खिलाड़ियों को नशे से दूर रखने और मेडलों की संख्या बढ़ाने के लिए अहम फैसला लिया गया है. इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा की भी हिस्सेदारी बने. इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखेंगे. खिलाड़ियों का हक नहीं मरने देंगे और इसके लिए हरियाणा ओलंपिक संघ विशेष योजना बना रहा है".

करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा खेल स्टेडियम: बता दें कि मीनू बेनीवाल ने चरखी दादरी के गांव डोहका हरिया में अनिल सांगवान कालूवाला कंस्ट्रक्शन द्वारा उनके पिता की याद में बनाए आधुनिक खेल स्टेडियम का शुभारंभ किया. करीब 10 एकड़ में खेल स्टेडियम पर करीब 20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. अभी तक केवल 5 करोड़ की राशि खर्च की गई है. बेनीवाल ने अनिल सांगवान कालूवाला व उसकी टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए भी धन्यवाद किया और कहा कि समाज के लोगों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए हरियाणा ओलंपिक संघ प्रमोट करेगा और सम्मान भी देंगे.

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन: वहीं, आयोजित कार्यक्रम में डीसी डॉ. मुनीश नागपाल, सांगवान खाप प्रधान व पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान सहित अनेक इंटरनेशनल खिलाड़ी, अवार्डी, आईएएस, आईपीएस पहुंचे और उनको सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला व पुरुष टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

हरियाणा के खिलाड़ी लाएंगे मेडल: बेनीवाल ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 2036 में 36 गोल्ड जीतने के सपने को हरियाणा के खिलाड़ी पूरा करेंगे. इसके लिए जहां खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया जा रहा है. वहीं, ओलंपिक संघ ने बंदूक कल्चर पर प्रतिबंध लगा दिया है. चरखी दादरी जिला में इंटरनेशनल स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और नेशनल स्तर के खेल ओलंपिक संघ दादरी में करवाएगा".

खिलाड़ियों के लिए एडवाइजरी: मीनू बेनीवाल ने कहा कि "खेलों को प्रत्येक यूनिर्वसिटी से जोड़कर नया आयाम स्थापित किया जाएगा. वहीं, हरियाणा में 13 साल बाद आधुनिक तकनीक से स्टेट गेम शुरू हुए हैं. दो खिलाड़ियों की मौत के बाद ओलंपिक संघ ने एडवाइजरी जारी की है. जिसमें खेल शुरू करने से पहले उपकरणों का कमेटी निरीक्षण करेगी और खामियां मिली तो नोटिस व कार्रवाई करेंगे". उन्होंने खिलाड़ियों को अलग-अलग नाम से बिना मान्यता के फर्जी खेल संगठनों से दूर रहने का आह्वान किया. कहा कि "एक साल के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 100 स्टेडियमों को आधुनिक बनाया जाएगा".

ये भी पढ़ें: करनाल में दिनदहाड़े चोरी, 21 तोला सोना ले भागे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने किया तीन चोरों को गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: मालिक ने दिए 50 लाख तो हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने निकल गया PSO, गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार