ETV Bharat / state

अब चरस नहीं, हेरोइन का अड्डा बन रही कुल्लू घाटी! नशा तस्करी में महिलाएं भी आगे

कुल्लू जिले में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले साल ही पुलिस ने 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Kullu Drug Cases
कुल्लू में बढ़ रहे नशा तस्करी के मामले (Concept Image)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 10:33 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भी कई जिलों में नशा विरोधी अभियानों की मॉनिटरिंग की जा रही है, लेकिन बावजूद इसके नशे की तस्करी बेरोकटोक जारी है. हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की बाते करें इसे चरस के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यहां पर चरस नहीं, बल्कि हेरोइन की तस्करी का जाल बिछता जा रहा है. साल 2025 में भी हेरोइन तस्करी के मामले बढ़ते हुए नजर आए हैं. हेरोइन तस्करी में सबसे ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए हैं.

कुल्लू जिले में नशा तस्करी के मामले

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2025 में अफीम की तस्करी के 2 मामले सामने आए हैं, जिसमें पुलिस ने 156 ग्राम अफीम बरामद की है. इन दो मामलों में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हेरोइन तस्करी के एक साल में 66 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 1 किलो 637 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. पुलिस ने हेरोइन तस्करी में 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जिसमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं. चरस तस्करी के एक साल में 86 मामले दर्ज किए गए है और कुल 38 किलो 729 ग्राम चरस बरामद की गई है. जिसमें कुल 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं और इसमें 3 महिलाएं भी चरस तस्करी में शामिल रही. सिंथेटिक ड्रग्स की अगर बात करे तो पुलिस ने एक साल में 8 मामले दर्ज किए हैं और कुल 22.800 ग्राम ड्रग्स बरामद की है. इसमें पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 विदेशी भी शामिल है. साल 2025 में कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करी के कुल 208 मामले दर्ज किए हैं और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 11 महिलाएं भी शामिल रही हैं.

नशा तस्करी में बढ़ी महिलाओं की संख्या

नशे के कारोबार में महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. साल 2025 में नशा तस्करी के आरोप में 11 महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. इसके अलावा साल 2020 में 16, साल 2021 में 18, साल 2022 में 13, साल 2023 में 13 और साल 2024 में 17 महिलाओं को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार महिलाएं
सालगिरफ्तार महिलाएं
202016
202118
202213
202313
202417
202511

हेरोइन के बढ़ रहे मामले

कुल्लू पुलिस की जानकारी के मुताबिक जिला कुल्लू में अब चरस के मामलों में कमी आई है, लेकिन हेरोइन के केस लगातार बढ़ रहे हैं. साल 2020 में जिले में 169.732 किलोग्राम चरस और 476.427 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी. साल 2021 में सबसे ज्यादा 286.376 किलोग्राम चरस और 7.434 किलोग्राम हेरोइन, साल 2022 में 116 किलो चरस और 1.191 किलोग्राम हेरोइन, साल 2023 में 117.248 किलोग्राम चरस और 1.284 किलोग्राम हेरोइन, साल 2024 में 73.245 किलोग्राम चरस और 998 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है.

"कुल्लू पुलिस की टीम लगातार नशा विरोधी अभियान को जारी रखे हुए हैं और आए दिन चरस और अन्य नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. नशे के खात्मे के लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है. ऐसे में स्थानीय लोग भी नशे को खत्म करने के लिए कुल्लू पुलिस का सहयोग करें. अगर उनके आसपास भी कोई इस तरह की अवैध गतिविधि चल रही है तो इस बारे में तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित किया जाए." - मदन लाल कौशल, एसपी कुल्लू

ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ सोलन पुलिस सख्त, नशा तस्करी के आरोपी की 43 लाख की संपत्ति के जब्त

ये भी पढ़ें: चिट्टे के खिलाफ महिलाएं ले रही लोहा, बिलासपुर में महिलाएं सर्द रातों में सड़क पर दे रहीं पहरा