ETV Bharat / state

हांसी के समाधान शिविर में अव्यवस्था का आलम, पीने का पानी तक की व्यवस्था नहीं, कई बार आने के बाद भी समाधान नहीं

हांसी के समाधान शिवार में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि समाधान के नाम पर टाल-मटोल हो रहा है. पंखा तक बंद रखा गया है.

SAMADHAN SHIVIR IN HANSI
समाधान शिविर में पीना का पानी नहीं, कमरे का पंखा था बंद (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 20, 2026 at 3:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसी: जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अव्यवस्थाओं के चलते बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. प्रशासन भले ही आम जनता की समस्याएं सुनने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत में सीनियर सिटीजन को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से विशेषकर बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. गर्मी में पानी और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने से काफी दिक्कत हो रही है.

शिविर में न पीने का पानी, न चल रहा है पंखाः समाधान शिविर में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे. बुजुर्गों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान शिविर अब केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, क्योंकि बार-बार आने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. खाना खास की रजिस्ट्री बन्द होने कारण सभी हांसी के लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं मॉडल टाउन निवासी सीनियर सिटीजन सतीश कुमार ने बताया कि "कन्वेंस डीड के लिए वर्षों से चक्कर काट रहा हूं. कोई समाधान नहीं हो रहा है. गर्मी के समय में न पीने के पानी की सुविधा ओर न ही यहां पंखा चल रहा है."

हांसी के समाधान शिविर में अव्यवस्था का आलम (Etv Bharat)

100 फीसदी दिव्यांग 3 साल से पेंशन के लिए परेशानः शिविर में पहुंचे एडीसी लक्षित शरीन ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं समाधान शिविर में पहुंचे शेखपुरा निवासी ने प्रेम कुमार ने बताया कि "रोड एसिडेंट होने से मैं 100 प्रतिशत दिव्यांग हूं. बीते तीन वर्षों से दिव्यांग पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. आज फिर तीन महीने का समय दे दिया है. लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन के अलावा कोई खास राहत नहीं मिल सकी है."

कई बार शिविर में आने के बाद भी समाधान नहींः लोगों के अनुसार कई बार शिविर में आ चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन आगामी समाधान शिविरों में बुजुर्गों और अन्य फरियादियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर पाएगा या फिर यह शिविर यूं ही औपचारिकता बनकर रह जाएंगे.

क्या बोले अधिकारी: एडीसी लक्षित ने बताया कि "आज समाधान शिविर में नागरिकों की फैमिली आईडी, राशन कार्ड, रजिस्ट्रियां, पेंशन, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं सुनी गई है. ज्यादा भीड़ होने से आज थोड़ी दिक्कत जरूर आई है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें."

ये भी पढ़ें-फतेहाबाद समाधान शिविर में नहीं हुई सुनवाई, 20 फुट शिकायतों की लड़ी लेकर शख्स पहुंचा लघु सचिवालय