ETV Bharat / state

चरखी दादरी में गूंजे शिव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया जलाभिषेक

शिवरात्रि को लेकर पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है.

MAHASHIVRATRI 2026
चरखी दादरी में गूंजे शिव के जयकारे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 3:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरी: जिले में आज महाशिवरात्रि पर्व भक्ति भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मंदिर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे.

पंचामृत से भक्तों ने किया भगवान भोले शंकर का अभिषेकः शिव भक्तों के लिए वर्ष का सबसे प्रिय पर्व शिवरात्रि होने के चलते तड़के से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं. श्रद्धालु दूध, दही, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना की पूर्ति की कामना कर रहे थे. मंदिर परिसर भक्ति गीतों और घंटों की ध्वनि से गुंजायमान रहा.

विशेष फलदायी माना जाता है शिवरात्री पर पूजनः मंदिर में आए श्रद्धालु नीरू गुप्ता, सुमन और रीतू ने बताया कि वे हर वर्ष श्रद्धा भाव से जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं. उनका कहना था कि "शिवरात्रि के दिन किया गया पूजन विशेष फलदायी माना जाता है." दादरी के ऐतिहासिक शिव मंदिर के प्रधान रमेश फोगाट ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं. पूरे दिन मंदिरों में भक्ति का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए.

ये भी पढ़ें-पंचकूला के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ ने पांडवों को दिए थे दर्शन!, 500 साल पुराने मंदिर में आज भी दिखते हैं नाग-नागिन!