ETV Bharat / state

लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद की कड़ी निंदा, बाजार बंद करने की नहीं हुई कोई कॉल

चांदनी चौक के बाजारों को बंद करने की कोई कॉल नहीं दी गई है. व्यापारी संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की.

ब्लास्ट पर चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद की कड़ी निंदा
ब्लास्ट पर चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद की कड़ी निंदा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 10, 2025 at 11:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: लाल किला के पास सोमवार शाम हुए ब्लास्ट से दिल्ली दहल उठी. घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 के करीब लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. विस्फोट के बाद कई वाहनों में आग लग गई. इसके बाद देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं घटना को लेकर चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद ने कड़ी निंदा की है.

दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन के महामंत्री श्रीभगवान बंसल ने कहा कि लालकिला के पास हुआ धमाका दुखद और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज सरकार, पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चांदनी चौक या आसपास के किसी भी बाजार में बंद की कोई अपील नहीं की गई है और सभी दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं. व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

मर्केंटाइल एसोसिएशन के महामंत्री श्रीभगवान बंसल (ETV Bharat)

परिषद के प्रधान सुरेश बिंदल ने बताया कि यह इलाका व्यापारियों, उपभोक्ताओं और लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बेहद व्यस्त रहता है. शुरुआती सूचना के अनुसार, नुकसान की स्थिति काफी गंभीर है और चश्मदीदों के मुताबिक मृतकों की संख्या भी अधिक हो सकती है. उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. इस घटना के मद्देनजर परिषद ने सभी प्रमुख व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को बुलाई है. बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य के लिए ठोस कदमों पर विचार किया जाएगा. परिषद ने सभी व्यापारियों से इस दुखद घड़ी में एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाने की अपील की है.

गौरतलब है कि मौके पर एनएसजी, एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच चुकी हैं और घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल पहुंचने पर दिल्ली पुलिस के सीपी सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की.

यह भी पढ़ें-

"किसी का धड़ पड़ा था तो किसी का हाथ, हम डरकर भागे लगा धरती फट जाएगी" प्रत्यक्षदर्शियों ने बताए हालात

दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट, पीएम मोदी ने गृह मंत्री शाह से की बात

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके में 11 की मौत, 30 घायल; गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश