ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आगाज, हेलीकॉप्टर राइड से दोगुना होगा मजा, 800 से ज्यादा गुलाब की किस्मों से महका गार्डन

Chandigarh Rose Festival 2026: चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आगाज हो गया है. जानें पहले दिन क्या-क्या आकर्षण का केंद्र रही.

Chandigarh Rose Festival 2026
Chandigarh Rose Festival 2026 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 20, 2026 at 9:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: चंडीगढ़ में आज से 54वें तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल शुरुआत हुई. सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित फेस्ट में इस बार 800 से अधिक गुलाबों की किस्म देखने को मिलेंगी. समूचे गार्डन को गुलाब के फूलों से सजाया गया है. बच्चों के लिए 20 से अधिक मनोरंजक झूलों (किड्स जोन) और झांकियों को भी गुलाब से सजाया गया है. ऊंचे-ऊंचे फव्वारे और कॉमेडियन चार्ली चैपलिन बने कलाकार समेत अन्य गतिविधियों ने पहले दिन रोज गार्डन में चार चांद लगाए.

पर्यटकों के लिए पुख्ता बंदोबस्त: चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस विभाग ने पर्यटकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं. सादी वर्दी में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए है. रोज गार्डन के एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर समेत गार्डन के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं. गार्डन के अंदर भी लॉस्ट एंड फाउंड स्टॉल के अलावा फायर ब्रिगेड के उपकरणों के ज्ञानवर्धक स्टॉल भी लगाए गए हैं. इनके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध राहत कराई जा सके.

चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आगाज (Etv Bharat)

म्यूजिकल नाइट का बेसब्री से इंतजार: इस बार रोज फेस्टिवल में चार चांद लगाने म्यूजिकल नाइट में मशहूर पंजाबी गायक हंसराज हंस शनिवार, 21 फरवरी और गुरनजर रविवार, 22 फरवरी को अपनी प्रस्तुति देंगे. गौरतलब है कि रोज फेस्टिवल का आयोजन पर आने वाला खर्च इस बार चंडीगढ़ नगर निगम के बजाय प्राइवेट एजेंसी द्वारा वहन किया जा रहा है.

बच्चों के लिए विशेष इंतजाम: इस बार बच्चों के लिए किड्स जोन के अलावा काइट फ्लाइंग का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. इसके अलावा लोग हेलीकॉप्टर राइड का मजा भी ले सकेंगे. साथ ही विभिन्न गतिविधियों के बीच खानपान के बंदोबस्त के चलते फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के स्नैक्स के स्टॉल व अन्य खाद्य पदार्थ भी मौजूद हैं. बच्चों के लिए किड्स जोन (20 से अधिक झूले), फूड कोर्ट और मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह की झांकियां बनाई गई हैं. चार्ली चैपलिन और डरावनी पोशाक पहने कलाकार भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.

पार्षद प्रेमलता भी रोज फेस्टिवल में पहुंची (Etv Bharat)

गवर्नर समेत निगम कमिश्नर और डीसी पहुंचे: चंडीगढ़ के 54वें रोज फेस्टिवल का उद्घाटन आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया. उनके साथ नगर निगम कमिश्नर, चंडीगढ़ के डीसी और शहर के पार्षद भी मौजूद रहे. मंच से कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद प्रशासक समेत अन्य अधिकारियों ने गोल्फ कार्ट में सवार होकर रोज गार्डन में संचालित सभी गतिविधियों व बंदोबस्त का जायजा लेने समेत आयोजन का आनंद भी लिया.

ये भी पढ़ें- अंबाला का सरकारी स्कूल बना मिसाल, निजी स्कूलों को दे रहा कड़ी टक्कर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने की सराहना