ETV Bharat / state

चंडीगढ़ नगर निगम का 1712 करोड़ का बजट पेश, ‘सिटी ब्यूटीफुल से सिटी पावरफुल’ बनाने का ऐलान

चंडीगढ़ नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ‘सिटी ब्यूटीफुल से सिटी पावरफुल’ बनाने का संकल्प लिया गया है.

CHANDIGARH MUNICIPAL CORPORATION
चंडीगढ़ नगर निगम का बजट पेश (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 17, 2026 at 8:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: नगर निगम हाउस की बजट बैठक में मेयर सौरभ जोशी ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि "इस बार का बजट सिर्फ खर्च का ब्योरा नहीं है, बल्कि चंडीगढ़ को 'सिटी ब्यूटीफुल से सिटी पावरफुल' बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है. उनका लक्ष्य है कि साल 2047 तक चंडीगढ़ को पूरी तरह एआई (AI) से संचालित, पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और आत्मनिर्भर शहर बनाया जाए.

461 करोड़ रुपये की डेफिसिट ग्रांट: इस वर्ष नगर निगम का कुल प्रस्तावित बजट 1,712 करोड़ रुपये है. इसमें 1,102 करोड़ रुपये राजस्व खर्च और 610 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों पर खर्च किए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल आय 1,726 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 461 करोड़ रुपये की डेफिसिट ग्रांट भी शामिल है.

चंडीगढ़ नगर निगम का 1712 करोड़ का बजट पेश (Etv Bharat)

स्मार्ट सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागूः बजट में डिजिटल और एआई आधारित सिस्टम पर खास जोर दिया गया है. इसके लिए 10 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं. स्मार्ट सिंगल विंडो सिस्टम, डिजिटल फाइल ट्रैकिंग, एआई आधारित शिकायत निवारण, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट मॉनिटरिंग और ऑनलाइन बिलिंग जैसी सुविधाएं शुरू की जाएगी.

जल आपूर्ति सुधार के लिए 61.75 करोड़: बुनियादी ढांचे पर भी बड़ा फोकस है. सड़कों और भवनों के लिए 140 करोड़ रुपये, जल आपूर्ति सुधार के लिए 61.75 करोड़ रुपये और सीवरेज सिस्टम के लिए 44.50 करोड़ रुपये रखे गए हैं. स्मार्ट वॉटर मीटर लगाने की भी योजना है.

स्वच्छता और हरित क्षेत्र के लिए 32.50 करोड़ का प्रावधानः स्वच्छता और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 32.50 करोड़ रुपये, हर वार्ड के विकास के लिए 80 लाख रुपये दिए जाएंगे.

बजट आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमः मेयर ने कहा कि "इस बजट के जरिए शहर में विकास कार्य तेज होंगे और चंडीगढ़ को और बेहतर और आधुनिक बनाया जाएगा. चंडीगढ़ नगर निगम ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,712 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. इस बजट को शहर को एआई आधारित, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. निगम का लक्ष्य वर्ष 2047 तक चंडीगढ़ को पूर्णतः डिजिटल और स्मार्ट प्रशासन वाला शहर बनाना है."

कुल प्राप्तियां 1,726 करोड़ रुपये अनुमानित: मेयर सौरभ जोशी की ओर से पेश किए गए प्रस्तावित बजट में 1,102 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 610 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित किए गए हैं. वर्ष 2026-27 में कुल प्राप्तियां 1,726 करोड़ रुपये अनुमानित हैं, जिनमें से 461 करोड़ रुपये निगम की अपनी आय से आने का अनुमान है. इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

'विशेष सदन की बैठक में बजट पर चर्चा होनी चाहिए': विपक्षी पार्षद गुरप्रीत गाबी ने बताया कि "आज की विशेष सदन की बैठक में कई ऐसी बातों पर चर्चा होनी बाकी थी जिसके लिए हमें पर्याप्त समय नहीं मिला. एक समय था जब बजट को निकाले जाने के लिए सभी को 72 घंटे दिए जाते थे ताकि वे बजट से जुड़ी हर बारीकियों को पढ़कर उस पर सवाल जवाब लिख सके. सौरभ जोशी खुद ही बजट की तारीफ कर रहे हैं और 10-15 घंटे घंटे पहले भेजे गए बजट पर हमारी राय मांग रहे हैं. ऐसे में हमारे लिए शहर के लिए आए हुए बजट पर सही निर्णय लेना मुश्किल है."

ये भी पढ़ें-चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, स्वच्छता रैंकिंग पर विपक्ष ने उठाए तीखे सवाल, आउटसोर्स कर्मचारियों का भी किया समर्थन