ETV Bharat / state

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर, नौलखा बाईपास के पास तीन कारों की भीषण टक्कर

सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तीन कारों की भीषण टक्कर हो गई.

CHANDIGARH MANALI FOURLANE CAR ACCIDENT
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर तीन कारों की भीषण टक्कर (VIRAL VIDEO)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 9:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडी: मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई. बुधवार को सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर नौलखा बाईपास के समीप तीन कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना तेज था कि कारों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर तीन कारों की भीषण टक्कर (VIRAL VIDEO)

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों वाहन तेज गति से फोरलेन पर चल रहे थे. इसी दौरान अचानक ब्रेक लगने से एक कार दूसरी से टकरा गई और फिर तीसरी कार भी चपेट में आ गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के एयरबैग खुल गए. हादसे का डैश कैम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में टक्कर के बाद कारों में सवार महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार सुनाई दे रही है. हादसे की गंभीरता को वीडियो में साफ देखा जा सकता है.

मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ियों में सवार यात्रियों को बाहर निकाला. कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया. हादसे के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात बाधित रहा. दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि फोरलेन पर गति सीमा का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके. यह सच है कि फोरलेन पर इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं. बार-बार होने वाली ये घटनाएं हमारे लिए एक गंभीर चेतावनी हैं. सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन चालकों को हाईवे पर गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सड़क पर अचानक ब्रेक न मारें और ओवरस्पीडिंग से भी बचें.

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ससुराल में लगी आग, 200 साल पुराना महल जलकर खाक!