ETV Bharat / state

'मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है… मुझे बचा लो' , सुहानी के थे ये आखिरी शब्द, रोते हुए बोली मां

चंडीगढ़ में शादी से इनकार करने पर चाकू मारकर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.

CHANDIGARH SUHANI MURDER CASE
सुहानी की हत्या (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 23, 2026 at 3:38 PM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 11:09 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ः सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में रविवार रात एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

चौथी बार में उठाया मां का फोनः मृतक युवती का नाम सुहानी बताया जा रहा है. परिवार के मुताबिक, वह रविवार शाम घर से चॉकलेट लेने के लिए निकली थी. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां अनीता को चिंता होने लगी. उन्होंने सुहानी को कई बार फोन किया. तीन बार फोन नहीं उठा, लेकिन चौथी बार कॉल रिसीव हुई. मां के अनुसार, सुहानी की आवाज बेहद घबराई हुई थी. उसने कहा, 'मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है… मुझे बचा लो.' यह उसके जीवन के आखिरी शब्द थे. इसके बाद फोन कट गया.

Murder for refusing to marry
सुहानी (File Pic)

आरोपी ने बहाने से सुहानी को बुलाया था फ्रेगरेंस गार्डन: जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक विनय सुहानी से शादी करना चाहता था. उसने किसी बहाने से उसे फ्रेगरेंस गार्डन बुलाया. वहां उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया. जब सुहानी ने मना कर दिया तो गुस्से में आकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

पुलिस ने पीड़िता को पहुंचाया अस्पतालः गार्डन में टहल रहे एक व्यक्ति ने युवती को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुहानी को सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

'मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है… मुझे बचा लो' ... (Etv Bharat)

पार्षद प्रेम लता ने क्या कहा: सेक्टर 34 के पार्षद प्रेम लता ने बताया कि "लड़की अक्सर मेरे घर आती थी. बड़ी ही नरम स्वभाव के परिवार से संबंध रखती थी लेकिन ये जो हुआ है, उसने सबको डरा दिया है. यह परिवार पिछले 20 साल से यहां धोबी का काम कर रहा है. ये बच्चे हमारे ही सामने बड़े हुए हैं. आस-पास में रहने वाले लोग भी इन बच्चों को खूब सराहा करते थे. ख़ूबसूरती के साथ-साथ बच्ची समझदार थी."

'लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए': पार्षद ने कहा कि "आसपास के लोग जो एक अच्छे दर्जे के रहने वाले हैं. उन्हें भी इन बच्चों के काम और परिवार के बारे में सब कुछ मालूम था. साथ ही बच्ची इतनी मेहनत की थी कि वह अक्सर अपनी मम्मी को सेक्टर 36 में ही घर दिलवाने के लिए कहा करती थी. वह कहती थी कि मम्मी मैं तेरे को मकान लेके दूंगी रहने के लिए. युवती मेरे पास में ही मेडिकल की दुकान पर काम करती थी, जिससे वह अपने परिवार को आर्थिक सहयोग करती थी. 36 सेक्टर में कोई भी व्यक्ति एक लड़की का गला काट देता है. इससे दर्दनाक बात क्या हो सकती है. पुलिस को लड़की को इंसाफ दिलाना होगा."

chandigarh-girl-refuses-to-marry-maniac-stabs-her-to-death
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया (Etv Bharat)

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया : वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक विनय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विनय मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और चंडीगढ़ के बुडैल इलाके में रह रहा था. वो पहले एक मिठाई की दुकान पर काम करता था. बताया जा रहा है कि वो सुहानी से एकतरफा प्रेम करता था, जबकि युवती उससे दूरी बनाना चाहती थी. रविवार रात विनय ने किसी बहाने से सुहानी को सेक्टर-36 स्थित पार्क में बुलाया. सुहानी घर से ये कहकर निकली थी कि वो चॉकलेट लेने जा रही है. पार्क में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर विनय ने उस पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गया. काफी देर तक घर न लौटने पर सुहानी की मां ने उसे फोन किया. फोन पर घायल सुहानी ने बताया कि वो सेक्टर-36 के पार्क में है और उसे बचा लिया जाए. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जिसके बाद कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में शादी से मना करने पर शादीशुदा महिला को मारी गोली, ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुई थी दोस्ती

Bhiwani Crime News: विधवा भाभी ने शादी से मना किया तो देवर ने उतारा मौत के घाट

हरियाणा में एसिड अटैक: शादी से मना किया तो प्रेमिका ने युवक पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Last Updated : February 23, 2026 at 11:09 PM IST