ETV Bharat / state

चंडीगढ़ को मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसें, PM मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, महिलाओं की सुरक्षा का ख़ास ख्याल

चंडीगढ़ को 25 नई अत्याधुनिक फुल एसी इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं जिन्हें पीएम मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई है.

Chandigarh gets 25 new state-of-the-art fully AC electric buses PM Modi virtually flagged them off from Guwahati
चंडीगढ़ को मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसें (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 14, 2026 at 5:23 PM IST

|

Updated : February 14, 2026 at 5:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ शहर को ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत 25 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं. पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी शहर से इन बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई है.

महिलाओं के लिए पैनिक बटन : इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पैनिक बटन और सीसीटीवी लगाए गए हैं. साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक रैंप और लो-फ्लोर डिजाइन (400 मिमी) की सुविधा दी गई है, जिससे चढ़ना-उतरना आसान होगा.

चंडीगढ़ को मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसें (Etv Bharat)

36 लोगों के बैठने की क्षमता : 15 मीटर लंबी ये फुल एसी बसें एक बार फुल चार्ज होने पर 224 किलोमीटर तक चल सकती हैं. इनमें 36 लोगों के बैठने और 20 खड़े यात्रियों की क्षमता है. यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और स्टॉप के लिए पुश बटन लगाए गए हैं.

100 ई-बसों को मंजूरी : केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कुल 100 ई-बसों को मंजूरी दी है. पहली खेप में 25 बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 25 और बसें फरवरी के अंत तक और बाकी की बची हुई 50 बसें मार्च-अप्रैल तक आने की उम्मीद है. नवंबर 2025 में 85 पुरानी डीजल बसों को हटाने के बाद पैदा हुई कमी को ये बसें पूरा करेंगी.

हर 10 मिनट में बस : प्रशासन का लक्ष्य प्रमुख रूटों पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध कराना है, ताकि ट्राईसिटी के यात्रियों को बेहतर और प्रदूषण मुक्त सफर मिल सके. फिलहाल कई रूट्स पर बसों के बीच में 15 से 30 मिनट का अंतर है. नई बसों के मिल जाने से ये अंतर कम हो जाएगा और यात्रियों को बसों का लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : सड़कों से कूड़ा उठाया, कचरा गाड़ी चलाई, चंडीगढ़ के इंदरजीत सिंह सिद्धू ने अब जीता पद्मश्री अवॉर्ड

ये भी पढ़ें : सिर्फ 2 साल की उम्र, दिमाग में 7 सेंटीमीटर का ट्यूमर और नाक के रास्ते हुई ऐतिहासिक सर्जरी

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में लोहड़ी की धूम, बाजारों में लगी रौनक, मूंगफली-गजक की डिमांड के साथ ही बढ़ गए रेट

Last Updated : February 14, 2026 at 5:56 PM IST