ETV Bharat / state

रेल यात्री ध्यान दें! 30 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें कैंसिल.. कईयों का बदला रूट, देख लें लिस्ट

रेलखंड दोहरीकरण कार्य के कारण बिहार में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वहीं कई के परिचालन में बदलाव आया है. रिपोर्ट-रोहित राज

Bihar Train operations affected
बिहार में कई ट्रेनें रद्द (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 27, 2026 at 1:56 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

मोतिहारी: बिहार में कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव आने वाला है. वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग यानी एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में ये बदलाव किया गया है.

कई ट्रेनों को किया गया रद्द: रेल संरक्षा आयुक्त के 3 सितंबर 2026 को प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 30 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने और कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाने का भी निर्णय लिया गया है.

यहां के यात्रियों को होगी परेशानी: इस परिचालन बदलाव का सीधा असर बापूधाम मोतिहारी सहित चंपारण क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों पर पड़ सकता है. खासकर उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जो इस अवधि में मोतिहारी, चकिया, पिपरा, मेहसी, सुगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर और बगहा की यात्रा करने वाले हैं.

जननायक एक्सप्रेस का बदलेगा रूट: सबसे महत्वपूर्ण बदलाव अमृतसर से दरभंगा जाने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस में किया गया है. यह ट्रेन 1 और 2 सितंबर को अपने नियमित मार्ग से नहीं चलेगी. ट्रेन को रोजा-लखनऊ-अयोध्या कैंट-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा भेजा जाएगा.

Bihar Train operations affected
पैच दोहरीकरण का होगा कार्य (ETV Bharat)

इन स्टेशनों पर नहीं आएगी जननायक एक्सप्रेस: रूट डायवर्ट होने के कारण जननायक एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी, चकिया, पिपरा, मेहसी, सुगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर और बगहा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नहीं जाएगी. ऐसे में इन स्टेशनों से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या अन्य यात्रा साधन की व्यवस्था करनी होगी.

कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव: एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 सितंबर को अपने निर्धारित समय से 240 मिनट यानी चार घंटे की देरी से रवाना होगी. इसी तरह 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 3 सितंबर को 300 मिनट यानी पांच घंटे री-शेड्यूल रहेगी.

आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस भी प्रभावित: गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस 31 अगस्त को दो घंटे की देरी से रवाना होगी. 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी. यह ट्रेन 31 अगस्त को 60 मिनट की देरी से रवाना होगी। इसके अलावा 31 अगस्त और 4 सितंबर को ट्रेन को रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

चंपारण हमसफर और पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित: 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 3 सितंबर को 75 मिनट री-शेड्यूल रहेगी। वहीं 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर 30 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रतिदिन 240 मिनट यानी चार घंटे की देरी से चलेगी. रेलवे के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर नियमित रूप से पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है.

तीन पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द: एनआई कार्य के चलते नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली 55095, 55098 और 55097 पैसेंजर ट्रेनों को 31 अगस्त से 4 सितंबर तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों के रद्द रहने से ग्रामीण और छोटे स्टेशनों से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रभावित अवधि में सफर से पहले वैकल्पिक ट्रेन और परिवहन व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लें.

कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी बदले मार्ग से चलेंगी: रेलवे ने बिहार संपर्क क्रांति 12565, शहीद एक्सप्रेस 14673/14674, बाघ एक्सप्रेस 13019/13020, वैशाली एक्सप्रेस 15565 और जनसेवा एक्सप्रेस 14617 सहित कुछ अन्य ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों को वाराणसी-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा. मार्ग परिवर्तन के कारण इनके नियमित रूट पर पड़ने वाले कई स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित हो सकता है. इसलिए यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित रूट और स्टॉपेज की पहले से पुष्टि करने की सलाह दी गई है.

Bihar Train operations affected
कई ट्रेन रद्द (ETV Bharat)

यात्रियों से रेलवे की अपील: पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित अवधि में यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे पूछताछ सेवा या एनटीईएस ऐप के माध्यम से ट्रेन के रूट, ठहराव और समय की ताजा जानकारी प्राप्त करें. विशेष रूप से बापूधाम मोतिहारी और चंपारण क्षेत्र के यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट होने के बावजूद स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के रूट और परिचालन की स्थिति की पुष्टि कर लें.

"दोहरीकरण और एनआई कार्य पूरा होने के बाद रेलखंड की परिचालन क्षमता में सुधार होगी. कार्य की अवधि में यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा जारी बदलावों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा. 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सबसे जरूरी बात यही है कि वे अंतिम समय में स्टेशन पहुंचने के बजाय पहले से अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच करें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था तैयार रखें."-सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर

ये भी पढ़ें-

रेल यात्री ध्यान दें! 11 से 15 मई तक कई ट्रेनें कैंसिल.. कईयों का बदला रूट, देख लें सूची

रेल यात्री ध्यान दें! 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेनें रद्द, राजेंद्र पुल-सिमरिया रूट पर निर्माण कार्य