घरों में ही पढ़े नमाज, प्रशासन ने मुस्लिम समाज से की अपील, विवाद के बाद सरकारी भवन में लगा ताला
उत्तराखंड के चमोली जिले में नमाज के लेकर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद शहर में विवाद हो गया था.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 21, 2026 at 7:11 PM IST
थराली: चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में नगर पालिका के सरकारी भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी हंगामा हुआ था. इस मामले का स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने संज्ञान लिया और निर्णय लिया गया है कि अब अपने घरों में ही नमाज पढ़ी जाएगी. साथ ही ज्योर्तिमठ नगर पालिका ने उस भवन पर भी ताला लगा दिया है.
दरअसल, ज्योर्तिमठ में नगर पालिका के सरकारी भवन में नमाज़ पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन से शिकायत की और पूछा कि कैसे एक सरकारी भवन में नमाज पढ़ी जा रही है. साथ ही उन लोगों के बारे में भी जानकारी लेनी चाही.
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ. किसी तरीके से शांति व्यवस्था बनाने की बात कही गई. भाई चारा और सौहार्द कायम रहे इसके लिए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय को अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने की बात कहीं और वे लोग पूरी तरह सहमत भी दिखे.
ज्योर्तिमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि ज्योर्तिमठ नगर क्षेत्र में और आसपास के सभी इलाकों में 100 प्रतिशत सत्यापन अभियान तेजी से चलाया जाएगा. सत्यापन की प्रक्रिया के लिए संबंधित थाना चौकोन को निर्देशित किया गया है.
उन्होंने साफ किया है कि किसी एजेंसी के पास या कहीं भी बिना सत्यापन के कोई बाहरी व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में ली जाएगी. नगर क्षेत्र में मुस्लिम विवाद पूरी तरह से शांत हो गया है. प्रशासन ने सभी से निवेदन किया है कि ज्योर्तिमठ की शांति व्यवस्था बनाए रखे. भाईचारा सौहार्द बनाए रखें. अगर किसी के द्वारा भी सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में ली जाएगी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा.
पढ़ें---

