ETV Bharat / state

हिमाचल में वोटिंग के दौरान बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह

हिमाचल में 70 व्यक्ति की पोलिंग बूथ पर मौत. डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत
मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत (कॉन्सेप्ट इमेज)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 17, 2026 at 1:43 PM IST

|

Updated : May 17, 2026 at 2:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंबा: आज प्रदेशभर में 51 नगर निकायों के लिए मतदान हो रहा है. लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं. इसी दौरान चंबा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. नगर परिषद चंबा के जनसाली वार्ड के निवासी 70 साल के अंजनी शर्मा की वोटिंग के दौरान मौत हो गई.

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. अंजनी शर्मा मतदान करने के लिए अपने बूथ पर आए थे. इसी दौरान वो नीचे गिरकर अचेत हो गए. इसके बाद उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है.

बुजुर्ग की मौत से लोगों में शोक की लहर

बुजुर्ग के मौत के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई. मतदान करने पहुंचे लोगों के चेहरे पर इस दुखद घटना को लेकर दुख साफ झलक रहा था. वहीं, मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है. परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है. परिवार ने बताया कि अंजनी शर्मा घर से निकलते समय एकदम स्वस्थ होकर घर से निकले थे. घर से निकलने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की बात पता चली. परिवार के लोग भागते भागते चंबा मेडिकल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि 'वोटिंग के दौरान तबीयत खराब होने से बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है. इसके लिए प्रशासन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है.'

1 बजे तक सात वार्डों में 32 प्रतिशत मतदान

बता दें कि नगर परिषद चंबा में के कुल 7 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हो चुका था. लोगों की कतारें मतदान केंद्रों के बाहर लगी हुई हैं. लोग काफी संख्या में वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Himachal ULB Election Voting: 102 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट, तस्वीरें युवाओं में भी भर देंगी जोश

Last Updated : May 17, 2026 at 2:24 PM IST