ETV Bharat / state

हिमाचल के इस जिले में 53 स्कूलों की DDO पावर में बदलाव

इन 53 स्कूलों में जुलाई महीने की सैलरी नए डीडीओ के जरिए ही होगी रिलीज.

Chamba 53 school DDO power Change
चंबा जिले में स्कूलों की डीडीओ पावर चेंज (Concept Image)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : July 2, 2026 at 6:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंबा: शिक्षा विभाग चंबा ने 53 स्कूलों की डीडीओ (ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर) पावर बदलकर कांपलेक्स हेड स्कूल के तहत आने वाले प्रिंसिपल और बीईईओ को दे दी गई है. सभी तरह की वित्तीय शक्तियां इन्हें प्रदान करते हुए जुलाई महीने की सैलरी समेत अन्य वित्तीय लेनदेन, नए डीडीओ के जरिए होंगे. इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है. नोटिफिकेशन में सभी पुराने डीडीओ पावर संभालने वालों को सर्विस बुक अपडेट कर नए कांप्लेक्स हेड को सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं.

शिक्षा विभाग चंबा के डिप्टी डायरेक्टर विकास महाजन (ETV Bharat)

अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही समस्त स्टाफ की अंतिम सैलरी के सर्टिफिकेट समेत स्टाफ से संबंधित लेन देन, सभी तरह के दस्तावेज भी डीडीओ को प्रेषित करने को कहा गया है. पुराने डीडीओ को विभागीय नियमानुसार और सरकार की व्यवस्थानुसार चार्ज छोड़ने और चार्ज संभालने की तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होगी. इस संदर्भ में डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय को भी सूचित करना जरूरी है. सारी प्रक्रिया पांच जुलाई तक पूरी करनी होगी. आदेशों की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है.

Chamba 53 school DDO power Change
53 स्कूलों की डीडीओ पावर चेंज (Notification)

क्यों बदली गई DDO पावर ?

शिक्षा विभाग चंबा के डिप्टी डायरेक्टर विकास महाजन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से मिडिल स्कूल, हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूलों की डिस्टेंस के हिसाब से कांप्लेक्स हेड स्कूल बनाकर डीडीओ पावर का वितरण किया गया है, ताकि स्टाफ की सुविधानुसार शिक्षण संस्थान कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो सके. चंबा जिले के जिन 53 स्कूलों की डीडीओ पावर बदलकर अन्य को दी गई है. इन सभी स्कूलों की डीडीओ पावर पहले जिनके पास थी, उनके ऑफिस काफी दूर होने के कारण कई तरह की अड़चन आ रही थी. बहरहाल, सरकार के निर्देशानुसार शिक्षण संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए डीडीओ पावर को बदलना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: CBSE सरकारी स्कूलों में भर्ती पर बड़ा अपडेट, सिर्फ मेरिट से होगी नियुक्ति, CM की मंजूरी के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

ये भी पढ़ें: हिमाचल जेबीटी भर्ती: 7 जुलाई से शुरू होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऐसे अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग के आय सीमा वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस अहम बैठक में 118 में से 55 याचिकाओं का निपटारा