ETV Bharat / state

शिमला में आज खुल जाएगा चलौंठी बायपास, जाम से लोगों को मिलेगी राहत

9 जनवरी को चलौंठी में निर्माणधीन टनल धंस गई थी, जिसके कारण टनल के ऊपर बने मकान को खतरा पैदा हो गया था.

आज से शुरू होगा चलौंठी बायपास
आज से शुरू होगा चलौंठी बायपास (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 7:42 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: चलौंठी बायपास मांगलवार से छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा. इससे शहर में जाम की स्थिति कम होगी. जाम लगने से मिनटों का सफर घंटों में तय हो रहा था.

डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि चलौंठी बायपास से यातायात व्यवस्था 3 मार्च से सुचारू हो जाएगी. अभी वर्तमान में चलौंठी बायपास से छोटी गाड़ियों को ही आने-जाने दिया जा रहा है, जबकि बसों और बड़े वाहनों को संजौली होकर जाने दिया जा रहा है, जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा होने लगी है. शहर के सभी स्कूल भी खुल गए हैं. ऐसे में जाम ना लगे इसको लेकर प्रशासन ने चलौंठी बायपास पर जाकर जायजा भी लिया. सड़क पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर बड़े वाहन भी गुजर सकते हैं. प्रशासन ने फैसला लिया है कि मंगलवार 3 मार्च से पहले की तरह इस पर सभी प्रकार के वाहन गुजर सकेंगे.

एनएचएआई ने भरे गड्ढे और दरारें

बता दें कि 9 जनवरी को चलौंठी में निर्माणधीन टनल धंस गई थी, जिसके कारण टनल के ऊपर बने मकान को खतरा पैदा हो गया था. इसके साथ बने 6 मंजिला भवन को पूरी तरह खाली करवा लिया गया था. सड़क के नीचे भी टनल का वही हिस्सा है जहां से टनल धंसी थी. ऐसे में संजौली में चलौंठी बायपास से बड़े वाहन की आवाजही को बंद कर दिया था. 2 फरवरी को टनल के ऊपर सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बन जाने के कारण सड़क पर वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया था. इसके बाद मौके पर प्रशासन वहां पहुंचा और उन्होंने सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया था. अब एनएचएआई ने सड़क पर पड़े गड्ढे और दरारों को पूरी तरह से भर दिया है. जियोलॉजिकल सर्वे कि टीम ने भी मौके का निरिक्षण किया और अपनी रिपोर्ट में सड़क को सुरक्षित बताया है.

ये भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण और भद्रा का असर, शिमला में होली की खरीदारी पड़ी फीकी