सिडकुल में शराब पीकर महिलाओं पर कसते थे फब्ती, 30 लोगों का चालान, इनामी गैंगस्टर भी गिरफ्तार
सिडकुल इलाके में खुलेआम शराब पीकर महिलाओं से बदतमीजी करते थे लोग, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 28, 2026 at 9:59 AM IST
हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. होटल और ढाबों पर छापेमारी के दौरान 30 लोगों को पकड़कर थाने लाया गया और उनका चालान किया गया. इसके अलावा सिडकुल पुलिस ने एक फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं. इस पर पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम भी रखा हुआ था.
सिडकुल इलाके में खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 30 लोगों का चालान: पुलिस के अनुसार हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबों में खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए हैं. सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय हुड़दंगियों द्वारा राह चलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतें मिल रहीं थी.
⚠️ सिडकुल फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय शराब पीकर महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही थी शिकायत
— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) February 27, 2026
🍾 पब्लिक प्लेस व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना युवकों को पड़ा भारी
👮♂️ औचक छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने कुल 30 व्यक्तियों को दबोचा#publicplace #drinking #alcohol pic.twitter.com/2KVF9hNK3w
शराबियों को दी गई चेतावनी: सिडकुल थाना पुलिस ने शिकायतों का संज्ञान लिया और थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों और शराब की दुकानों के आसपास छापेमारी की गई. पुलिस को देखकर खुलेआम शराब पीने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. सड़क किनारे और होटल ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 30 व्यक्तियों को पकड़ कर थाने लाया गया. उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई. इस दौरान 7500 रुपए संयोजन शुल्क वसूल किया गया. सभी लोगों को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलाएग और न शराब पीएगा. पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी भी गिरफ्तार: इसके अलावा सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संजू पुत्र सुलेखचन्द, निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे. लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी. ये शातिर गैंगस्टर भी लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था. गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया. सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आरोपी को सिडकुल स्थित चीतल डेयरी के सामने मैदान से गिरफ्तार किया.
गैंगस्टर के आरोपी को जेल भेजा गया: सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि-
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
-नितेश शर्मा, थाना प्रभारी, सिडकुल, हरिद्वार
ये भी पढ़ें:

