ETV Bharat / state

शिमला में निर्माणधीन टनल धंसी, घरों में आई दरारें, इस सड़क को किया गया बंद

घरों में दरारें आने के कारण कई परिवारों ने रात सड़क पर बिताई. कई परिवार एक झटके में ही सड़क आ गए हैं.

टनल धंसने से घरों में आई दरारें
टनल धंसने से घरों में आई दरारें (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 8:30 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: राजधानी शिमला के संजौली की चलोठी में निर्माणधीन टनल धंस गई है, जिसके कारण घरों को खतरा पैदा हो गया है और घर गिरने की कगार पर आ गए हैं. यही नहीं संजौली ढली बाईपास सड़क भी बैठने की कगार पर आ गई है. इसको देखते हुए पुलिस ने सड़क को बंद करवा दिया है.

बताया जा रहा है कि शाम को 9:00 बजे के बाद अचानक जोर से आवाज हुई और लोग घरों से बाहर निकले तब लोगों को पता चला कि निर्माणधीन टनल बैठ गई है और मिट्टी गिर रही है. इसके चलते टनल के ऊपर बने चार मंजिला मकान में दरारें आने के कारण उसे खाली करवा लिया गया है. लोग अपना घर खाली करके सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं. पुलिस ने रात को 10 बजे बिल्डिंग में रह रहे परिवारों को बाहर निकाला. इस ब्लिडिंग में लगभग 15 परिवार थे. कड़ाके की इस ठंड में कई लोग परिवार के साथ आधी रात को सड़कों पर आ गए. इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे.

पुलिस ने खाली करवाए मकान
पुलिस ने खाली करवाए मकान (ETV Bharat)

रात को पर्यटकों को छोड़ना पड़ा होटल

खतरे को देखते हुए एक होटल समेत अन्य घरों को भी खाली करवाया. इसके चलते होटल में ठहरे हुए लोग भी सड़कों पर आ गए. इसके साथ ही संजौली ढली बाईपास सड़क पर दरारें पड़ने के कारण सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. लोगों का कहना है कि दो तीन दिन पहले घरों में दरारें नजर आई थी. टनल निर्माण कंपनी को इसके बारे में अवगत करवाया गया था. कंपनी ने इन्हें सुरक्षित बताया था, लेकिन शुक्रवार को अचानक से दरारें बड़ी हो गई और हालात गंभीर होते देख घरों को खाली करवाने का निर्णय लिया गया.

बता दें कि इससे पहले शिमला के भट्ठाकुफर में टनल निर्माण के दौरान सड़क के दौरान बड़ा गड्ढा हो गया था. यहां भी कई लोगों के घरों में दरारें पड़ने की शिकायतें मिली हैं. अब चलोंठी में मकानों में दरारें आने से लोग डरे हुए हैं. लोगों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है.

ये भी पढ़ें: धर्मशाला छात्रा मौत मामला: मेडिकल बोर्ड का गठन, टांडा के 5 डॉक्टर करेंगे जांच