चैतन्य बघेल जेल से जमानत पर छूटे, भिलाई में भव्य रोड शो, शराब घोटाला केस में ईडी ने किया था अरेस्ट
शराब घोटाला केस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 168 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आए हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 3, 2026 at 5:07 PM IST
|Updated : January 3, 2026 at 5:52 PM IST
रितेश तंबोली के साथ अतुल कुमार भिलाई
रायपुर/भिलाई : शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल 168 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं. रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर चैतन्य बघेल के समर्थक जुटे थे.पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी अपने बेटे को लेने के लिए रायपुर आए.जेल से निकलने के बाद चैतन्य बघेल सीधे अपने निवास स्थान भिलाई तीन के लिए रवाना हो गए.इस दौरान जेल परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम उमड़ा था.
समर्थकों ने कंधे पर उठाकर लाया गया जेल से बाहर
जैसे ही चैतन्य बघेल जेल के गेट से बाहर आए उन्हें कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों में बिठा लिया.इसके बाद चैतन्य बघेल को जेल परिसर के बाहर लाया गया.चारों ओर भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लग रहे थे.इस दौरान भूपेश बघेल भी अपने समर्थकों के साथ अपने बेटे को लेने के लिए पहुंचे थे. चैतन्य बघेल ने जेल से बाहर आने के बाद मामले में किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है.समर्थकों को धन्यवाद कहने के बाद वो सीधे अपने निवास स्थान भिलाई के लिए निकल गए.
चैतन्य अपने बेटे के जन्मदिन पर आए घर
आपको बता दें कि 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था.हाईकोर्ट से जमानत के बाद उनके बेटे के जन्मदिन के दिन यानी 3 जनवरी को उनकी घर वापसी हुई. जिसे लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.चैतन्य बघेल जैसे ही अपने पिता भूपेश बघेल के साथ भिलाई तीन पहुंचे वैसे ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा. चैतन्य एक खुली कार में अपने समर्थकों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे. चैतन्य ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जेल के अंदर काफी कुछ सीखने को मिला है.जिस केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, वो अभी कोर्ट में विचाराधीन है.इसलिए उसके विषय में किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं होगा.
''मैं आज अपने बेटे के जन्मदिन पर घर वापस आया हूं.इस बात की मुझे काफी ज्यादा खुशी है.मुझे जेल में एक सेल के अंदर रखा गया था.इसलिए मैं जेल के अंदर किसी से भी नहीं मिल सका.जेल में ज्यादातर समय मेरा पढ़ाई करने में ही गुजरा.भगवान का शुक्र मनाता हूं कि मुझे कुछ सीखने का मौका दिया है. मुझे यकीन नहीं था कि मैं इतनी जल्दी जेल से बाहर आ पाउंगा,लेकिन मेरे वकील और भगवान का धन्यवाद देता हूं कि आज मैं बाहर हूं - चैतन्य बघेल,भूपेश बघेल के बेटे
भूपेश बघेल ने चैतन्य के जेल जाने को बताया षड़यंत्र
वहीं बेटे के घर आने पर उनके पिता भूपेश बघेल ने इसे कानून व्यवस्था पर भरोसा होना बताया,साथ ही साथ चैतन्य की गिरफ्तारी को षड़यंत्र करार दिया.
आज सत्य की जीत हुई है,न्यायपालिका ने षड़यंत्र को बेनकाब किया है. मैं और चैतन्य के समर्थक काफी खुश हैं.यदि मैं 100 करोड़ रुपए भी खर्च कर देता तो भी लोग चैतन्य को नहीं जानते.जितना बीजेपी के कारण लोग जानने लगे हैं.आज पूरा देश चैतन्य बघेल को जानता है,उसके समर्थकों में भी काफी उत्साह है- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम
भिलाई आवास में जश्न का माहौल
भूपेश बघेल के बेटे चेतन बघेल के जमानत के बाद घर में जश्न का माहौल घर के सदस्य जमकर जश्न मनाया. ढोल नगाड़ों की धुन में जमकर नाच गाना शुरु हो गया. जमकर पटाखे फोड़े गए और समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की.आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले से जुड़े ईडी और एंटी-करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ACB/EOW) के दोनों मामलों में सशर्त जमानत दी है. यह जमानत 168 दिनों की जेल अवधि के बाद मिली है.
शराब घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी
ED ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. इस घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, मुख्यमंत्री की पूर्व उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ ही व्यवसायी अनवर ढेबर, सहित कई अफसरों के नाम हैं.चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग और कमीशन लेने के आरोप में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था.
चैतन्य बघेल पर कब कब हुई कार्रवाई ?
एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार जांच से जुड़े एक मामले में उन्हें जेल में रहते हुए सितंबर 2025 में गिरफ्तार किया था. ईडी के अनुसार, राज्य में शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच तब हुआ जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी. 26 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने 29,800 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दायर की. जिसमें मनी लांड्रिंग के पुख्ता दस्तावेज मिलने का दावा किया गया.
ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल के खिलाफ आठवां चालान पेश, 3800 पेज का चालान कोर्ट में दाखिल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, सौम्या चौरसिया के खिलाफ ईडी का बड़ा आरोप

