ETV Bharat / state

बिहार में जरा संभलकर! देखिए किस तरह से दिनदहाड़े हो रही चेन स्नेचिंग

गयाजी में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है. बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली गई. पढ़ें

gaya Chain snatching
गया में महिला से चेन स्नेचिंग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 21, 2026 at 3:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गयाजी में बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है. शातिराना तरीके से बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बाइक सवार अपराधियों को चिन्हित करने में जुट गई है.

बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी महिला: यह घटना गया जी शहर के चंदौती थाना अंतर्गत अलीगंज 16 ए कटारी रोड हिल रोड इलाके की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सरवर खान की पत्नी साजिया परवीन अपने बेटे को प्रतिदिन की भांति स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी. घर से थोड़ी दूर आगे जाते ही बाइक पर सवार रहे दो अपराधियों ने अचानक साजिया परवीन के गले से सोने का चेन झटक लिया.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

चेन छीनकर भागे बाइक सवार अपराधी: झपट्टा मारकर शातिराना तरीके से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बाइक को तेज गति में कर अपराधी मौके से भाग निकलने में सफल रहे. जब तक महिला शोर मचाती अपराधी फरार हो चुके थे.

gaya Chain snatching
बाइक सवार अपराधियों ने की चेन स्नेचिंग (ETV Bharat)

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना: यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वहीं, इस घटना के बाद साजिया परवीन के द्वारा चंदौती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया गया है, कि उसके गले में गरीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन थी, जिसे बाइक सवार अपराधियों द्वारा झपट्टा मारकर गले से खींच लिया गया.

gaya Chain snatching
बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती महिला (ETV Bharat)

दो की संख्या में थे अपराधी: चेन छिनतई करने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. बाइक पर सवार रहे अपराधियों की संख्या दो थी. वहीं, घटना की जानकारी के बाद चंदौती थाना की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों को चिन्हित कर रही है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

"इस तरह की घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिससे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई चल रही है. बाइक सवार अपराधियों की पहचान करते हुए शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी."- अनिल कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष, चंदौती

ये भी पढ़ें

महिलाओं को निशाना बनाता था ये गैंग, गहने के साथ सरगना समेत 7 चेन स्नेचर गिरफ्तार

मोबाइल स्नेचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी का नंबर ढक कर देते थे घटना को अंजाम