ETV Bharat / state

बोर्ड परीक्षा पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विद्यार्थियों से अपील, तनाव मुक्त रहें,आत्मविश्वास से दें परीक्षा,मिलेगी सफलता

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों से टेंशन फ्री रहने की अपील की है. पढ़िए पूरी खबर

Chhattisgarh Board Exams 2026
छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा 2026 (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 5:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों के नाम भावनात्मक और प्रेरणादायक संदेश जारी किया है. उन्होंने छात्रों को पूरे आत्मविश्वास, शांति और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की अपील की है. इस संदेश में उन्होंने कहा कि यह समय घबराने का नहीं, बल्कि अपनी सालभर की मेहनत पर भरोसा रखने का है.

शिक्षा मंत्री की छात्रों से अपील

मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संदेश की शुरुआत आत्मीय संबोधन से करते हुए कहा, “मेरे प्यारे प्यारे बच्चों, मेरे छोटे-छोटे भाइयों और बहनों, आप जान रहे हैं कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही है. यह आप सभी की सालभर की मेहनत की परीक्षा है.” उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि सरकार और पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उन्हें केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना है.

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव (ETV BHARAT)

निश्चिंत रहें, शांत रहें, मन रखें एकाग्र

मंत्री ने विद्यार्थियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार का तनाव अपने जीवन में न आने दें. उन्होंने कहा कि तनाव अहितकारी होता है और यह प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है.निश्चिंत रहिए, शांत रहिए, मन को एकाग्र रखिए। बिना किसी डर और संकोच के, शांत चित्त होकर परीक्षा दीजिए. जब आप सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देंगे तो परिणाम भी सकारात्मक आएंगे.”

सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी

गजेंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह अंतिम लक्ष्य नहीं है. उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अपने प्रयासों पर भरोसा रखें. उनका मानना है कि सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य भविष्य को बेहतर बनाते हैं.

सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं

मंत्री ने अंत में सभी परीक्षार्थियों को आने वाली सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी. उन्होंने कहा, “निसंकोच जाइए और बढ़िया परीक्षा दीजिए. आप सबके मंगल की कामना के साथ मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. बोर्ड परीक्षा के इस महत्वपूर्ण समय में मंत्री का यह संदेश विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

बलरामपुर में आदिवासी ग्रामीण की मौत का मामला, नेता प्रतिपक्ष ने NHRC और जनजाति आयोग को लिखा पत्र

जनपद पंचायत पलारी का SDO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने बिछाया जाल

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 'जंग', 2 सीटों पर 16 मार्च को होगा फैसला, KTS तुलसी और फूलो देवी का कार्यकाल हो रहा खत्म